पंजाब

आय से अधिक संपत्ति के चलते पूर्व IAS अधिकारी मनदीप सिंह गिरफ्तार

MANDEEP SINGH आय से अधिक संपत्ति के चलते पूर्व IAS अधिकारी मनदीप सिंह गिरफ्तार

चंडीगढ़। आय से अधिक संपत्ति के मामले में पंजाब के सीनियर आईएएस अधिकारी रहे मनदीप सिंह को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक मनदीप की पंजाब और हिमाचल में कुल मिलाकर 210 करोड़ की नामी और बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है। इसके साथ ही अभी प्रॉप्रटी की जांच-पड़ताल जारी है।

MANDEEP SINGH आय से अधिक संपत्ति के चलते पूर्व IAS अधिकारी मनदीप सिंह गिरफ्तार

इस पूरे मामले में विजिलेंस के एआईजी सुरजीत सिंह का कहना है कि सीनियर आईएएस ऑफीसर की संपत्ति आय से 130 फीसदी ज्यादा पाई गई है। उन्हें मंगलवार को मोहाली कोर्च में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसके साथ ही मनदीप सिंह की कई महत्वपूर्म पदों पर तैनाती के दौरान किए गए भ्रष्टाचार का भी खुलासा हुआ है जिसकी जांच जारी है।

बता दें कि मनदीप सिंह 31 मई 2015 को रिटायर हुए थे और 26 अगस्त 2015 को उन पर भ्रष्टाचार के आरोप में केस दर्ज किया गया था। उनकी जमानत याचिका कोर्ट ने सोमवार को खारिज कर दी थी जिसके बाद उन्हें मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

Related posts

ढोल नगाड़ों और रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ विश्व कबड्डी मुकाबले का आगाज़

piyush shukla

नवजोत सिंह सिद्धु पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आप में हो सकते हैं शामिल, जाने पूरा मामला

Rani Naqvi

अपने दो भाईयों के संग मिलकर पत्नी के साथ किया दुष्कर्म : लुधियाना

Arun Prakash