पर्यटन

एक ऐसा रेस्टोरेंट जहां कब्र के बीच परोसा जाता है खाना

kbristan एक ऐसा रेस्टोरेंट जहां कब्र के बीच परोसा जाता है खाना

अहमदाबाद। घूमने और खाने-पीने के शौकीन लोग अक्सर नया व्यंजन और नई जगहों पर जाकर एक्सपेरिंमेंट करना पसंद करते हैं। ऐसी कई रोमांचक जगह आपको मिल जाएगी जहां जाना आपके लिए मजेदार होगा और साथ ही ये आपको चौंकाने वाला होगा। ऐसी ही एक रेस्टोरेंट है जहां 12 कब्रों के बीच में बैठकर लोग खाना खाते हैं।

 

kbristan एक ऐसा रेस्टोरेंट जहां कब्र के बीच परोसा जाता है खाना

गुजरात के अहमदाबाद में लाल दरवाजा के पास न्यू लकी रेस्टोरेंट खुला हैं जहां 12 कब्रें बनी हुई है। इसमें सबसे खास बात ये है कि ऐसे अनोखे रोस्टोरंट में भीड़ भी होती है। आमतौर पर कब्रिस्तान के आस-पास से लोग गुजरने तक से कतराते हैं। हां इस रेस्टोरेंट में लोग ना सिर्फ गप्पे हांकते हैं बल्कि खाना खाते हैं और पार्टी भी करते हैं।

रेस्टोरेंट के मालिक का कहना है कि जब उन्होंने पहली बार रेस्टोरेंट खोलने का फैसला किया तो 12 कब्रों को हटाने के बजाय इसके आस-पास ही मेज-कुर्सीयां लगा दी। ये अनोखा रेस्टोरेंट चल पड़ा। ये कब्रे पुराने मुस्लिम कब्रिस्तान की है। लोगो का मानना ये है कि कब्र किसी सूफी-संत के शिष्यों की है। उल्लेखनीय है कि रेस्टोरेंट खुलते ही साफ-सफाई के बाद सबसे पहले इन कब्रों पर फूल और चादर चढ़ाई जाती है।रेस्टोरेंट के साथ इन कब्रों को भी सजाया गया है।

Related posts

तेजस एक्सप्रेस ने किया ऐसा कारनामा, रह गए सब दंग

Srishti vishwakarma

बाली, उत्‍तराखंड के बीच एमओयू-पर्यटन एवं संस्‍कृति को बढ़ावा

mohini kushwaha

चित्रकोट में पर्यटकों को फन गार्डन से लुभाने की कसरत

Srishti vishwakarma