मुम्बई। माया नगरी मुम्बई में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पहले एक ऑटो चालक ने एक शादीशुदा महिला से दोस्ती की इसके बाद उसे बहाने से बुलाया। जहां पर उसकी कोल्ड ड्रिंक में एख नशीला पदार्थ मिला दिया। जिसके बाद वो बेसुध हो गई, इस स्थिति का लाभ उठाते हुए उसने महिला को एक सूनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान उसने बलात्कार का सारा वीडियो बना लिया।
इसके बाद वह महिला के ऊपर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। जब महिला ने इस बात से इनकार किया तो उसने उसके पति के पास उसका ये अश्लील वीडियो भेज दिया। जिसके बाद अब महिला ने उसकी शिकायत पुलिस के पास की है।पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम सरताज शेख है जिसकी मुलाकात महिला से सवारी लेने के दौरान हुई थी। इसके बाद काफी वक्त से महिला आरोपी को जानती थी।
आरोपी सांताक्रूज इलाके में अपने परिवार के साथ रहता है। उसने महिला के एक दिन बहाने से बुलाया इसके बाद ये कारनामे को अंजाम दिया। महिला के मुताबिक जब उसको होश आया तो उसने अपने आपको ऑटो में पाया। लेकिन तब तक उसे उसके साथ हुए हादसे की जानकारी नहीं हो पाई थी। इस कारनामें के बाद आरोपी महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। लेकिन महिला के इनकार के बाद उसने यह वीडियो उसके पति के पास भेज दी। इस मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के ऊपर रेप और धमकी समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।