देश राज्य

रेप का बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर लाखों रुपए वसूलने वाला गिरफ्तार

rape video

भोपाल। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को एक बार फिर शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। 26 वर्षीय एक महिला के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

rape video
rape video

बता दें कि जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय ये महिला भोपाल में माइक्रो फाइनेंस का काम करती है। महिला के साथ एक शख्स ने रेप किया और इस घिनौने अपराध का वीडियो तक बना लिया। इसके बाद आरोपी वीडियो के जरिए महिला से पैसों की मांग करने लगा। आजिज आकर पीडि़त महिला ने आरोपी की शिकायत दर्ज कराई है।

वहीं इस मामले में पुलिस ने परवेज नामक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी परवेज पीडि़त महिला को बहाने से अपने घर ले गया था। जहां उसने वारदात को अंजाम दिया और बाद में महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। जांच में सामने आया कि परवेज ने महिला को वीडियो लीक करने की धमकी देते हुए 6 महीने में 2 लाख रुपये वसूल चुका है। शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related posts

टाइप 2 मधुमेह और मेटाबोलिक विकार पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 21 और 22 सितंबर को

Trinath Mishra

हिंदुस्तान, हिंदुओं का देश है लेकिन यहां सभी धर्म के लोग रह सकते हैं- RSS प्रमुख

Pradeep sharma

UP : तीसरे चरण का मतदान जारी, 12 जिलों की 69 सीटों पर हो रही है वोटिंग

shipra saxena