मनोरंजन

दीपिका को रणवीर के परिवार ने दिया ये खास तोहफा, कहीं ये वजह तो नहीं…..

deepika 2 दीपिका को रणवीर के परिवार ने दिया ये खास तोहफा, कहीं ये वजह तो नहीं.....

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मस्तानी गर्ल दीपिका और बाजीराव रणवीर सिंह के अफेयर के किस्से अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं। दोनों अक्सर हाथ में हाथ डाले स्पॉट किए जाते हैं। हाल ही में दीपिका का बर्थडे मालदीव में सेलिब्रेट किया गया। इस बर्थडे को लेकर चर्चा जोरों पर थीं कि शायद रणवीर और दीपिका एक हो जाए, लेकिन मुंबई लौटने पर दीपिका के हाथ में कोई रिंग दिखाई नहीं दी।

 

deepika 2 दीपिका को रणवीर के परिवार ने दिया ये खास तोहफा, कहीं ये वजह तो नहीं.....

अब एक बार फिर दीपिका और रणवीर की शादी की खबरों में सच्चाई दिख रही है। उसकी वजह ये है कि रणवीर के परिवार ने दीपिका को डॉयमंड सेट और साड़ी गिफ्ट की है। इससे कयास लगाए जा रहें हैं कि रणवीर के परिवार की तरफ से दीपिका के लिए पूरी तरह से हां हैं।

दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण भी रणवीर को बहुत पसंद करते हैं और उन्हें बेटे की तरह ट्रीट करते हैं।इनके परिवार वालों को भी एक साथ की फंक्शन में एक साथ हंसी-खुशी देखा गया है। इससे ये साफ होता है कि दोनों परिवारों को इस रिश्ते से कोई इनकार नहीं होगा और हो सकता है शायद बहुत जल्द दीपिका मिसेज सिंह बनी नजर आए।

Related posts

अनुष्का को शादी के बाद ही मिल गई इतनी बड़ी खुशी…..

Vijay Shrer

पद्मावत पर कमिश्नर दफ्तर में हिंदू समाज के लोगों ने किया हंगामा

Vijay Shrer

सुप्रीम कोर्ट पहुंची रिया चक्रवर्ती, कृति सेनन को भी डेट कर रहे थे सुशांत..

Mamta Gautam