मनोरंजन

रणवीर-दीपिका की सगाई की बात निकली अफवाह, इस बात से हुआ साबित

deepika 1 रणवीर-दीपिका की सगाई की बात निकली अफवाह, इस बात से हुआ साबित

नई दिल्ली। रणवीर दीपिका की सगाई की खबरें जोरों पर थीं। ऐसा माना जा रहा था कि रणवीर दीपिका के जन्मदिन पर उनसे सगाईं कर सकते हैं। दोनों ने फैमिली के साथ मालदीव में नए साल का जश्न मनाया और फिर दीपिका का जन्मदिन 5 जनवरी को सेलिब्रेट किया।शनिवार रात दीपिका-रणवीर को मुंबई एयरपोर्ट पर एक-साथ देखा गया, लेकिन दीपिका के हाथों में कोई रिंग नहीं दिखी।

deepika 1 रणवीर-दीपिका की सगाई की बात निकली अफवाह, इस बात से हुआ साबित

बता दें कि ये कपल पांच साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।इनके ब्रेकअप की खबरें बीच में आ रही थी, लेकिन इन्हें अलग नहीं देखा गया। अकस्र दोनों को साथ स्पॉट किया जाता है। दीपिका इस रिश्ते के बारे में कुछ खुलकर नहीं बोलती हैं, जबकि रणवीर खुले आम अपना प्यार जताते हैं।इनके रिश्ते को देखते हुए लग रहा था कि इस साल दोनों शादी कर लेंगे।

दोनों की साथ में की गई फिल्में भी सुपरहिट रहीं हैं। पहले रामलीला सुपरहिट हुई उसके बाद बाजीराव-मस्तानी से लोगों इन्हें और पसंद करने लगे। अब पद्मावती में भी दोनों साथ हैं, लेकिन इनका एक भी सीन साथ में नहीं है। इस फिल्म को विवाद से बाहर रखने की कोशिश की जा रही है, ताकि ये रिलीज हो सके।

Related posts

आयुषमान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने किया नए मेहमान का स्वागत, बताया परिवार का नया सदस्य

Aman Sharma

आमिर ‘दंगल’ के लिए ऑस्कर जीत सकते हैं : कुणाल कोहली

Anuradha Singh

RTI में खुलासा, फडणवीस के आदेश पर हुआ था श्रीदेवी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

rituraj