Breaking News featured दुनिया देश

रामसेतु पर वैज्ञानिकों ने लगाई मौहर, कहा-रामसेतु प्राकृतिक नहीं, मानवों द्वारा बनाया गया पुल

mohar setu रामसेतु पर वैज्ञानिकों ने लगाई मौहर, कहा-रामसेतु प्राकृतिक नहीं, मानवों द्वारा बनाया गया पुल

रामेश्वरम। रामसेतु को लेकर एक विदेशी चैनल ने नया खुलासा किया है। अमेरिका के एक चैनल ने ये दावा किया है कि रामसेतु सच में एक अद्भुद कलाकारी है। भू वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि भारत और श्रीलंका को जोड़ने के लिए बनाया गया रामसेतु प्राकृतिक नहीं, बल्कि मानवों द्वारा बनाया गया है। अमेरिका के साइंस चैनल ने अपने साइंस आधारित प्रोग्राम व्हाट ऑन अर्थ में रामसेतु के होने का दावा किया गया है। कुछ आर्कियोलॉजिस्ट और भूगर्भ वैज्ञानिकों ने सेटलाइट के जरिए मिली रामसेतु की तस्वीरों और वहां की मिट्टी और बाकी चीजों की जांच करके ये पाया है कि रामसेतु सच में था, जोकि इस समय अब समुद्र में समा गया है। इसी के आधार पर अमेरिका ने ये प्रोग्राम बनाया है, जिसे आज टेलिकास्ट किया जाएगा।

इस वीडियो में दिख रहा है कि भू वैज्ञानिक भारत में भी इसी तरह के एक पुल के होने का जिक्र कर रहे हैं। रिसर्च करने पर इन भू वैज्ञानिकों को पता चला की बलुई धरातल पर ये मौजूद पत्थर कहीं और से लाए गए हैं और ये बलुई धरातल से भी बहुत पुराने हैं। आपको बता दें कि रामसेतु को लेकर हमेशा से विवाद रहा है। कई लोग मानते है कि इसका अस्तिस्व सच है तो कई लोग इसके अस्तित्व को झूठ मानते हैं। श्रीलंका के मन्नार द्वीप से लेकर भारत के रामेश्वरम के बीच पत्थरों की एक चेन है जिसे भारत में रामसेतु और दुनियाभर में adam’s bridge कहा जाता है। वही सूचना और प्रसारण मंत्री और कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेरिकी टीवी चैनल के इस ट्वीट को रीट्वीट किया और लिखा ”जय श्रीराम”।

mohar setu रामसेतु पर वैज्ञानिकों ने लगाई मौहर, कहा-रामसेतु प्राकृतिक नहीं, मानवों द्वारा बनाया गया पुल

 

गौरतलब है कि हिंदू पुराणों में ये माना गया है कि इस पुल का निर्माण अयोध्या के राजा भगवान श्रीराम ने लंका पर चढाई करने के लिए किया था, जिसका जिक्र रमायण के एक अध्याय में किया गया है, जिसके चलते हिंदुओं की इस पुल से काफी हद तक आस्था जुड़ी हुई है। रामायण के मुताबिक रामसेतु का निर्माण नल और नील नाम के दो वानरों ने किया था,जोकि श्रीराम कि सेना थी। पुराणों के मुताबिक हनुमान जी ने इस पुल के पत्थरों पर जय श्रीराम लिखा था, जिसके बाद ये पत्थर पानी में तैरने लगे थे और लंका पर चढ़ाई करने के लिए एक पुल तैयार हो गया था।

साल 2005 में भारत सरकार ने सेतुसमुद्रम परियोजना की घोषणा की जिसके तहत तमिलनाडु को श्रीलंका के साथ जोड़ा जाना था। साथ ही इस रामसेतु का कुछ हिस्सा तोड़ा भी जाना था ताकि तमिलनाडु में छोटे-छोटे 13 एयरपोर्ट बनाए जा सकें। हालांकि इस परियोजना पर भी सालों से बहस छिड़ी है। एक वर्ग इसके पक्ष में है तो वहीं दूसरा विपक्ष में।सेतुसमुद्रम परियोजना से देश की सुरक्षा को लेकर खतरा है और इसकी आशंका कोस्ट गार्ड के एक अफसर भी जाहिर कर चुके हैं। उनके मुताबिक, इस सेतुसमुद्रम परियोजना का इस्तेमाल आतंकवादी कभी भी कर सकते हैं।

Related posts

पलायन को रोकने के लिए बनाई गई वेबसाइट, सीएम ने किया उद्घाटन

lucknow bureua

मायावती ने पीएम मोदी पर साधा निशाना,कहा- अपने घर से बेघर होने से बाल-बाल बचे

Breaking News

अमेरिकी मीडिया का दावा चीन ने कई CIA के सूत्रों को किया विफल

Rani Naqvi