featured देश यूपी राज्य

दो लाख दीपों से जगमगाने को तैयार रामनगरी

up

अयोध्या। बुधवार को छोटी दिवाली है लेकिन रामनगरी इसी दिन दियो की रोशनी और दिवाली की धुम से सरारोब होने के लिए तैयार है। दिवाली की आत्मा राम की पैड़ी पर शाम 6 बजे दीपदान से बयां होगी। दो लाख दीप जलाने के लिए कई स्कूलो के ढाई हजार बच्चों को जिम्मेदारी दी गई है। हर छात्र को 80 दीप जलाने हैं। जिसके बाद 6:15 तक सभी दीप रोशन हो जाएंगे। इस बीच एक लाख 51 दजार दीप जलते ही रामनगरी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में दर्ज हो जाएगी। फिलहाल इतने सारे दीप एक साथ जलाने का रिकॉरेड सिरसा के नाम है। लेकिन आज के बाद रामनगरी भी इसमें शुमार हो जाएगी। यहां पर गत वर्ष ही राम रहीम के संयोजकों ने एक लाख 51 हजार दीप जलाए थे।

up
up

बता दें कि एक ओर राम की पैड़ी लाखों दीपों से जग-मग होगी, दूसरी ओर राज्यपाल राम नाईक एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम की पैड़ी से ही लगे घाट पर पुण्य सलिला सरयू की महाआरती कर रहे होंगे। सरयू तट पर रोशन दीपोत्सव की इंद्रधनुषी छटा अगले चरण में और व्यापक होगी, जब लेजर शो के माध्यम से राम की पैड़ी के तट के मंदिरों का क्षितिज रामकथा के ²श्यांकन से आलोकित होगा। दीपोत्सव की व्यापक तैयारी मुखर हो रही है। प्रमुख सचिव-पर्यटन अवनीश अवस्थी की देख-रेख में मंगलवार की देर शाम तक दीपोत्सव को अंतिम स्पर्श देने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अमला युद्धस्तर पर सक्रिय रहा। दीपोत्सव का आगाज बुधवार को प्रात: हेरिटेज वॉक के साथ होगा। हेरिटेज वाक सरयू के ऋणमोचनघाट स्थित कंचनभवन से नागेश्वरनाथ मंदिर के बीच करीब दो किलोमीटर के फासले में प्रात: सात से नौ बजे के बीच प्रस्तावित है। अपराह्न दो बजे साकेत महाविद्यालय से राम राज्याभिषेक यात्रा निकलेगी। तीन किलोमीटर का फासला तय करती हुई राज्याभिषेक यात्रा दो घंटे में रामकथा पार्क पहुंचेगी। यात्रा विशिष्ट जनों की मौजूदगी में रामकथा से संबंधित 11 झांकियों के साथ चलेगी

वहीं दीपोत्सव का शिखर सायं चार से पौने छह बजे के बीच परिभाषित होगा, जब राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री सहित राज्याभिषेक यात्रा का रामकथा पार्क में आगमन होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवान राम के स्वरूप का पूजन-अभिषेक करने के साथ 133 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसी दौरान मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल का उद्बोधन प्रस्तावित है।

Related posts

ऑक्सीजन प्लांट पर  प्रभारी जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

sushil kumar

भाजपा ने दिया नीतीश कुमार को बड़ा संकेत दे सकती है समर्थन

piyush shukla

सामाजिक संस्थाओं पर उत्पीड़न का आरोप लगा रेडलाइट एरिया की संचालिका ने किया प्रदर्शन

piyush shukla