featured Breaking News देश राज्य

अंडमान में दिवाली मनाएंगी रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण

nirmala sitharaman 1 अंडमान में दिवाली मनाएंगी रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण

गद्दी संभालने के बाद से ही रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण सुर्खियों में आए दिन बनी हुई हैं। गुरुवार का दिन देश दिवाली के पर्व की खुशी में पूरा देश डूबा हुआ है। ऐसे में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण अंडमान-निकोबार में तीन सेनाओं के कमान के साथ दिवाली मनाने वाली हैं। रक्षा मंत्री गुरुवार से दो दिनों के दौरे पर अंडमान निकोबार पर हैं।

nirmala sitharaman 1 अंडमान में दिवाली मनाएंगी रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण

अपने दौरे के दौरान रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण कई जगहों का दौरा भी करने वाली हैं। वह कई कार्यक्रम में भाग लेंगी और जवानों के परिजनों से बातचीत करेंगी। वही इसके साथ ही पीएम मोदी इस बार भी अपनी दिवाली जवानों के साथ मनाने वाले हैं। दिवाली के पर्व पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को दिवाली का बधाई दी है। ट्वीट कर उन्होंने कहा कि ‘दीपावली के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं’

वही पीएम मोदी दिवाली देश के जवानों के साथ मनाने वाले हैं। पिछली बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों के साथ मनाई थी। प्रधानमंत्री बनने के बाद साल 2014 में उन्होंने अपनी दिवाली सियाचिन में जवानों के साथ मनाई थी। 2015 में उन्होंने डोगराई वार मेमोरियल पर उन्होंने दिवाली मनाई थी। पिछली बार 2016 में पीएम मोदी ने हिमचल प्रदेश के आईटीबीपी के जवानों के दिवाली का पर्व मनाया था।

Related posts

प्रदेश में कोरोना का कहर बीते 24 घंटे में 1032 नए मरीज, 6 की मौत

sushil kumar

प्रयागराज: चेकिंग के लिए रोका तो भड़के ग्रामीण, सिपाहियों को जमकर पीटा, दोनों अस्पताल में भर्ती

Pradeep Tiwari

देखें दिन भर की बड़ी खबरें, 5 लाख का इनामी विकास दुबे गिरफ्तार

Rani Naqvi