यूपी

यूपी में बनेगी भाजपा सरकार तभी होगा विकासः राजनाथ

rajnath singh 1 यूपी में बनेगी भाजपा सरकार तभी होगा विकासः राजनाथ

फैजाबाद। पांचवें चरण के मतदाताओं को लुभाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गोसाईगंज में एक चुनावी जनसभा को संबिधित करते हुए कहा कि सिर्फ दिल्ली में सरकार बनाने भर से काम नहीं चलेगा, उत्तर प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनाइए। विकास की गंगा बहेगी। राजनाथ सिंह ने सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पूरे पांच साल के कार्यकाल में अखिलेश सरकार ने सिचाई, सड़क, बाढ़ बचाव के लिए कुछ नहीं किया। गन्ना किसानों का भी भुगतान भी अधर में लटका है। बावजूद किसान वर्ष मानाने वाली यह सरकार कहती है कि काम बोलता है। हालत यह है कि आज प्रदेश में विकास नहीं विनाश दिख रहा है।

rajnath singh 1 यूपी में बनेगी भाजपा सरकार तभी होगा विकासः राजनाथ

मुख्यमंत्री अखिलेश पर तीखा वार करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि अखिलेश ने कांग्रेस से हाथ मिलाकर मुलायम के संघर्षों पर पानी फेर दिया है। सपा कमजोर हो गई है, इसलिए उसने कांग्रेस का सहारा लिया है। उन्होंने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि खाट सभा ने ही कांग्रेस की खाट खड़ी कर दी है। चुनाव के पहले कांग्रेस ने खाट पकड़ ली और अब टूटी साइकिल की सवारी कर रही है।

बसपा मुखिया मायावती पर हमला बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि हाथी जब तक चारा खाता है, तब तक तो ठीक है, लेकिन जब वह पैसा खाने लगे तो ठीक नहीं है। नोटबंदी पर सबसे अधिक दिक्कत बसपा को ही हुआ। आप यह जान लीजिए की जो अधिक काला धन रखा है, उन्हें ही इससे दिक्कत हुई। गरीब और आम लोगों पर इसका कोई असर नहीं है।

राजनाथ ने कहा कि भाजपा की सरकार बेटियों को सबल बनाएगी। शादी के लिए बेटियों को दो-दो लाख दिए जाएंगे। फरेंदा में चीनी मिले लगाएंगे और 15 दिन के अंदर किसानों का बकाया भुगतान कराएंगे। सरकार बनी तो सभी खाली पदें भरे जाएंगे। उन्होंने पाकिस्तान को भी चेतावनी दी और कहा कि पाकिस्तान से अब फ्लैग मीटिंग नहीं, फायर मीट होती है। हम छेड़ेंगे नहीं, लेकिन छेड़ने वालों को छोड़ेंगे भी नहीं।

Related posts

अमित शाह ने अखिलेश और समाजवादी पार्टी को लिया आड़े हाथों

piyush shukla

बसपा प्रमुख मायावती का बयान कहा, सम्मानजनक सीटें मिलने पर किसी से भी गठबंधन,

mahesh yadav

बरेली: भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का बरेली आगमन पर स्वागत

Shailendra Singh