खेल

राजकोट टेस्ट: पुजारा, मुरली ने भारत को मजबूत किया

PUJARA राजकोट टेस्ट: पुजारा, मुरली ने भारत को मजबूत किया

राजकोट।  मुरली विजय (126) और चेतेश्वर पुजारा (124) की शानदार शतकीय पारियों की मदद से मेजबान भारत ने सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन गुरुवार को इंग्लैंड के 537 रनों के जबाव में दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में चार विकेट के नुकसान पर 319 रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली 26 रनों पर खेल रहे हैं।

pujara

इंग्लैंड के मजबूत स्कोर का भारत ने जोरदार जवाब दिया। गुरुवार को अपनी पहली पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक बिना कोई विकेट गंवाए भारत ने 63 रन बनाए थे। शुक्रवार को खेलने उतरी भारतीय टीम अपने खाते में पांच रन ही जोड़ पाई थी कि स्टुअर्ट ब्रॉड ने गंभीर को पगबाधा आउट कर भारत को पहला झटका दिया।

लेकिन, इसके बाद विजय और पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 209 रनों की साझेदारी कर टीम को बैकफुट पर जाने से बचाया। 206 गेंदों में 17 चौकों की मदद से अपना नौवां शतक लगाने वाले पुजारा दिन के तीसरे सत्र में बेन स्टोक्स का शिकार बने।

दिन का खेल खत्म होने से कुछ देर पहले विजय को आदिल राशिद ने आउट किया। विजय ने 301 गेंदों में नौ चौके और चार छक्के लगाए। विजय की जगह नाइटवॉच मैन की भूमिका में आए अमित मिश्रा अगले ही ओवर में मोइन अली का शिकार बने। मिश्रा अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इसी के साथ दिन का खेल समाप्त करने की घोषणा कर दी गई।

इंग्लैंड ने जो रूट (124) मोइन अली (117) और बेन स्टोक्स (128) की शतकीय पारियों की मदद से अपनी पहली पारी में 537 रन बनाए थे।

Related posts

पूर्व कप्तान MS धोनी के माता पिता कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

Saurabh

388 रनों पर सिमटी बांग्लादेश की टीम

kumari ashu

भारत की हिमा दास ने आईएएफ वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियनशिप में स्वर्ण जीत कर रचा इतिहास

Rani Naqvi