राजस्थान

राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम में हुई पदोन्नतियां

rajasthan 4 राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम में हुई पदोन्नतियां

जयपुर। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम में विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर वर्ष 2016-17 में होने वाली रिक्तियों के विरूद्ध तकनीकी संवर्ग एवं गैर तकनीकी संवर्ग में कुल 31 अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है। तकनीकी संवर्ग में 26 ई. एण्ड एम. (इलेक्ट्रिल एण्ड मैकेनिकल) शाखा में तथा गैर तकनीकी संवर्ग में मंत्रालयिक सेवा संवर्ग के 5 कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है।

rajasthan 4 राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम में हुई पदोन्नतियां
उत्पादन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक एन. के. कोठारी ने बताया कि उक्त पदोन्नतियों से कुल 1 मुख्य अभियन्ता, 2 अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता, 3 उप मुख्य अभियन्ता, 5 अधीक्षण अभियन्ता, 6 अधिषाषी अभियन्ता, 9 सहायक अभियन्ता, 2 प्रशासनिक अधिकारी एवं 3 सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत किये गये हैं। आदेश् के अनुसार राजीव गुप्ता को धौलपुर कम्बाईन्ड विद्युतगृह, धौलपुर के मुख्य अभियन्ता पद पर पदोन्नत किया गया है।

Related posts

विधानसभा चुनाव से पहले वसुंधरा सरकार देगी किसानों को तोहफा, करेंगी कर्ज माफ

Breaking News

एक लाख से ज्यादा छात्रों को परीक्षा परिणाम का इंतजार

Arun Prakash

भाजपा ने किया कार्यकारिणी का विस्तार की 3 मंडलों की घोषणा

kumari ashu