देश

दिल्ली में बारिश का अनुमान

Overcast Sunday morning in Delhi rain likely दिल्ली में बारिश का अनुमान

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे। कुछ इलाकों में उमस भी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन में बारिश होने का अनुमान जताया है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

Overcast Sunday morning in Delhi, rain likely

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “शहर के विभिन्न हिस्सों में आमतौर पर बदली छाई रहेगी। दोपहर में बारिश हो सकती है।” सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 89 प्रतिशत दर्ज की गई।

दिल्ली में एक दिन पहले यानी सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 32.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

Related posts

केसरिया रंग से रंगा गुजरात, अब 2019 की होगी तैयारी

piyush shukla

राहुल गांधी ने खुद को बताया शिवभक्त, कहा-हम नहीं करते धर्म पर राजनीति

Breaking News

आतंकवाद, तस्करी और मादक पदार्थ आपस में जुड़े हैं : मुखर्जी

bharatkhabar