Breaking News featured देश

बुलेट ट्रेन पर बोले रेल मंत्री, देश के विकास के लिए बुलेट ट्रेन जरूरी

PIYUSH GOYAL बुलेट ट्रेन पर बोले रेल मंत्री, देश के विकास के लिए बुलेट ट्रेन जरूरी

नई दिल्ली।  ऑनलाइन वेवसाइट ‘क्योरा’ पर रेल मंत्री पीयुष गोयल से सवाल पूछे गए। रेल मंत्री ने भारतीय रेलवे से जुड़े सभी सवालों का जवाब देते हुए कहा कि देश के विकास के लिए केंद्र सरकार की बुलेट ट्रेन परियोजना बहुत अहम है। बता दें कि रेल मंत्री से सवाल पूछा गया था कि क्या देश में बुलेट ट्रेन की जरूरत है?, इसी सवाल के जवाब में रेली मंत्री ने बुलेट ट्रेन परियोजना का बचाव किया। उन्होंने वेबसाइट पर पूछे गए सवालों के जवाब में मुंबई से अहमदाबाद के बीच बनने वाली पहली बुलेट ट्रेन परियोजना का बचाव करते हुए परियोजना के ग्राफिक्स और पीएम मोदी की तस्वीर साझा की।

PIYUSH GOYAL बुलेट ट्रेन पर बोले रेल मंत्री, देश के विकास के लिए बुलेट ट्रेन जरूरी

गोयल ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से विकास कर रही है और इसके लिए विकास से संबंधित कई परियोजनाओं की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत की विकास नीति का प्रमुख घटक ये है कि मौजूदा रेल नेटवर्क को अपग्रेड किया जाए, साथ ही हाई स्पीज रेल गलियारे का विकास भी किया जाए जिसे बुलेट ट्रेन के तौर पर जाना जाता है। रेल मंत्री ने कहा कि एनडीए की सरकार ने मुंबई-अहमदाबाद के बीच हाई स्पीड ट्रेन को लोगों की सुरक्षा के लिए बनाया  है। उन्होंने कहा कि इतिहास हमें बताता है कि नई प्रौद्योगिकी देश की प्रगति के लिए काफी फायदेमंद होती है। रेल मंत्री ने साल 1968 का उदाहरण देते हुए कहा कि उस दौरन भी राजधानी ट्रेनों को शुरू करने में ऐसी ही दिक्कते आई थी।

रेल मंत्री ने आगे कहा कि नई प्रौद्योगिकी को कई बार विरोध का सामना करना पड़ता है। गौरतलब है कि इससे पहले हाल ही में रेल मंंत्री ने उन लोगों पर निशाना साधा था, जिन्होंने बुलेट ट्रेन का विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं उन्हें जनता को जवाब देना चाहिए कि क्या वो जनता को पीड़ित और असुरक्षित रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि क्या अब भी वो लोग 100 साल पुलिस टेक्नोलॉजी में यकिन करते हैं। उन्होंने कहा था कि रेल हादसे कोई बहाना नहीं है ये सालों से चलते आ रहे है।

 

 

Related posts

कैग ने केजरीवाल सरकार पर उठाए सवाल, भाजपा ने रिपोर्ट छुपाने का किया दावा

shipra saxena

फिर से मुश्किलों में फंस सकते हैं भारती और हर्ष, रद्द हो सकती है जमानत याचिका

Hemant Jaiman

राजस्थान: बीएचपी मुस्लिमों के खिलाफ बांट रही पर्चे, लव जिहाद को लेकर चलाया कैंपेन

Breaking News