यूपी

23 फरवरी को अमेठी जाएंगे राहुल, प्रियंका भी जा सकती हैं साथ

Rahul gandhi and priyanka gandhi 23 फरवरी को अमेठी जाएंगे राहुल, प्रियंका भी जा सकती हैं साथ

अमेठी। कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले अमेठी में चुनाव प्रचार करने के लिए राहुल गांधी 23 फरवरी को आ सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि राहुल के साथ प्रियंका गांधी भी अमेठी दौरे पर आ सकती हैं। हालांकि अभी तक प्रियंका के आने की पुष्टि नहीं हुई है।

priyanka rahul 23 फरवरी को अमेठी जाएंगे राहुल, प्रियंका भी जा सकती हैं साथ
फाइल फोटो

जिला कांग्रेस के मीडिया प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि राहुल गांधी 23 फरवरी को सुबह 11 बजे गौरीगंज के मनीषी महिला डिग्री कालेज के हेली पैड पर उतरने के बाद यहीं पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल रामलीला मैदान जगदीशपुर एवं अमेठी में जनसभा करेंगे।

गौरीगंज और अमेठी दो ऐसी सीटे हैं, जहां गठबंधन के बाद भी सपा-कांग्रेस दोनों चुनाव लड़ रही है। सपा मुखिया अखिलेश यादव दोनों सीटों पर सपा उमीदवार को जितने की अपील कर चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक राहुल के साथ प्रियंका भी रहेंगी, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Related posts

अयोध्या पहुंचे टंडन, कहा बसपा ने समाज को तोडने का काम किया

Shailendra Singh

UP Crime News: बलिया में हाईवे किनारे सूटकेस में मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस

Rahul

यूपी में कोरोना की रफ्तार पर लगाम, 1908 मामले मिले

Shailendra Singh