featured देश राज्य

चुनावी कैंपेन की शुरुआत द्वारका से करना, क्या है कांग्रेस का गणित

rahul gandhi 4 चुनावी कैंपेन की शुरुआत द्वारका से करना, क्या है कांग्रेस का गणित

गुजरात में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रचार के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। ऐसे में लेकिन इस वक्त कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अमेरिका में हैं। वह 21 से 22 सितंबर के तक स्वेदश आ सकते हैं। गुजरात में कांग्रेस द्वारका से चुनावी अभियान शुरू करने वाली है। 25 सितंबर से कांग्रेस का अभियान शुरू होने वाला है।

rahul gandhi 4 चुनावी कैंपेन की शुरुआत द्वारका से करना, क्या है कांग्रेस का गणित
rahul gandhi

राहुल गांधी इसके लिए जनसंवाद यात्राएं करने वाले हैं। वह तीन दिनों की जनसंवाद यात्राएं करने वाले हैं। लेकिन अभी तक वह स्वदेश नहीं लौटे हैं। वापस आने के बाद राहुल गांधी करीब 12 दिनों तक पूरे गुजरात में सफर करने वाले हैं। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता गुजरात में काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। द्वारका से कांग्रेस अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेगी।

ऐसा इसलिए भी है क्योंकि गुजरात दंगों के बाद से विधानसभा चुनाव में वोटरों का धार्मिक आधार पर ध्रुवीकरण होता रहा है। ऐसे में द्वारका से जनसंवाद यात्रा शुरु करने से बहुसंख्यक समुदाय को संकेत भी दिया जा सकता है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में बहुसंख्यक समुदाय में संकेत देने के द्वारका का चयन किया गया है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि स्वदेश आने के बाद राहुल गांधी 12 दिनों की जनसंवाद यात्रा करेंगे और करीब 120 से ज्यादा किलोमीटर तक की यात्रा करेंगे।

Related posts

चुनाव से पहले TMC में भगदड़, विधायक अरिंदम भट्टाचार्य ने किया बीजेपी में शामिल होने का फैसला

Aman Sharma

बिहार: छात्रा ने लगाया 11 छात्रों पर गैंगरेप करने का आरोप, मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Ankit Tripathi

लोया की मौत स्वाभाविक, दोबारा जांच की जरूरत नहीं- सुप्रीम कोर्ट

Rani Naqvi