पणजी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी नव वर्ष मनाने गोवा पहुंच चुके हैं। साथ ही भारी संख्या में पर्यटक भी पहुंच गोवा में दाखिल हो रहे हैं। राहुल गांधी दक्षिण गोवा के एक होटल में रुके हैं। इससे पहले सोनिया गांधी भी यहां छुट्टियां मनाने पहुंच चुकी हैं। लोगों की बढ़ती संख्या को देखकर सरकार सुरक्षा व्यवस्था के पड़े इंतजाम करने में लगी है। इस बीच मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर ने शनिवार को ही बैठक करके सुरक्षा के चाक चौबंद के लिए अधिकारियों को आगाह किया साथ ही व्यवस्था का जायजा भी लिया।
बता दें कि इससे पहले सोनिया गांधी 19 साल तक कांग्रेस का सत्ता संभालने के बाद अपनी जिम्मेदारियां राहुल को सौंपने के बाद सोनिया खुद को आराम देने के लिए 26 दिंसबर से गोवा में छुट्टियां मना रही हैं। वहीं राहुल गांधी न्यू ईयर की छुट्टी मनाने को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले राहुल गांधी इन दिनों गुजरात और हिमाचल चुनाव में मिली हार की समीक्षा में व्यस्त हैं वो अपनी जिम्मेदारियों को बा खूबी निभआ रहे हैं।