दुनिया

संसदीय चुनाव में पुतिन की पार्टी को भारी बढ़त

putin संसदीय चुनाव में पुतिन की पार्टी को भारी बढ़त

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की युनाइटेड रशिया पार्टी ने देश के संसदीय चुनाव में बहुमत हासिल कर लिया है। सीएनएन ने रूस की सरकारी समाचार एजेंसी इंटरफैक्स के हवाले से कहा है कि यूनाइटेड रशिया को 54.21 प्रतिशत मत मिले हैं, और 90 प्रतिशत मतगणना हो चुकी है। चुनाव परिणाम के मुताबिक, कम्युनिस्ट पार्टी 13.54 प्रतिशत मत के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि लिबरल डेमोक्रेट पार्टी को 13.28 प्रतिशत और फेयर रशिया पार्टी को 6.19 प्रतिशत मत मिले हैं।

putin

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री दमित्री मेदवेदेव यूनाइटेड रशिया पार्टी के प्रचार कार्यालय पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री ने पार्टी सदस्यों को संबोधित किया और पुतिन को धन्यवाद दिया। मेदवेदेव ने चुनावी नतीजों को पार्टी की जीत बताया।पुतिन ने कहा कि रूस के लोगों ने राजनीतिक स्थिरता का समर्थन किया है।

समाचार एजेंसी तास के अनुसार, पुतिन ने कहा, ष्देश की स्थिति आसान नहीं थी, लोगों ने इसे महसूस किया। उन्हें राजनीति और समाज में स्थिरता चाहिए।उन्होंने कहा, ष्आम लोग जानते हैं कि खोखले वादे किसी काम के नहीं होते। यूनाइटेड रशिया देश के विकास के लिए काम करना जारी रखेगी।रूस में 18 वर्ष से अधिक आयु का व्यक्ति कानूनी रूप से वोट देने के योग्य है। हालांकि, कैदियों और कानूनी रूप से अक्षम व्यक्ति वोट नहीं दे सकते। रूस में 2011 में हुए संसदीय चुनाव में 60.2 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Related posts

भारत की सख्त कार्रवाई की चेतावनी के बाद पाक राष्ट्रपति ने किया बातचीत का अनुरोध

piyush shukla

सलाम एयर की फ्लाइट की नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, चटगांव से मस्कट जा रही था विमान

Rahul

मिस्र में विस्फोट से लोगों 4 की मौत

shipra saxena