पंजाब

पंजाब को मिली फिल्म सिटी की सौगात, पर्यटन मंत्री ने लगाई मुहर

pic6 पंजाब को मिली फिल्म सिटी की सौगात, पर्यटन मंत्री ने लगाई मुहर

चंडीगढ़। पंजाब को जल्द ही फिल्म सिटी का तोहफा मिलने वाला हैं यह फिल्म सिटी रणजीत सागर डैम के पास बनाई जायेगी। इस प्रोजेक्ट का खांका तैयार होने के बाद राज्य के पर्यटन मंत्री नवजोत सिंह ने भी मुहर लगा दी हैं। जल्द ही काम शुरु होने की उम्मीद हैं।
अगर लोकेशन की बात करे तो लोकेशन के लिहाज से रणजीत सागर डैम फिल्म सिटी के लिए बेहतर माना जा रहा हैं। पठानकोट से 17 किमी दूर स्थित यह डैम पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर की सीमा पर हैं। पर्यटको के लिए ये हमेशा से आकर्षण का केन्द्र रहा हैं। 100 एकड़ से ज्यादा जगह में फिल्म सिटी बनाने की योजना बनाई गयी हैं।

 

pic6 पंजाब को मिली फिल्म सिटी की सौगात, पर्यटन मंत्री ने लगाई मुहर

फिल्म सिटी को प्रोत्साहित करने के मकसद से नवजोत सिंह ने और भी योजनांए बनाई हैं। उनकी प्राथमिकता यहां पर वाटर स्पोर्टस शुरु करने की हैं। इसके साथ ही यहां पर एक अत्याधुनिक गोल्फ कोर्स भी बनाया जाएगा। पर्यटन विभाग को इसपर जल्द से जल्द काम करने की हिदायत दी गई हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले भी दो बार पंजाब में फिल्म सिटी बनाने की कोशिश हो चुकी हैं। सबसे पहले चंडीगढ़ में मल्टी-मीडिया कम फिल्म सिटी बनाने की योजना बनी थी। लेकिन काम शुरु नही हुआ सिर्फ योजना बन के ही रह गयी। इसके बाद 2011 में तत्कालीन डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने इस सबंध में कहा था। पहले रोपड़ को चुना गया, फिर चंडीगढ़ से नजदीकी के चलते मोहाली को चुना गया हैं। अपने पिछले कार्यकाल में सुखबीर सिंह ने फिर से फिल्म सिटी बनाने की बात की लेकिन बात मत्थे नही चढ़ी।

Related posts

पटियाला : जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्धू की तबीयत बिगड़ी, हुए बेहोश

Nitin Gupta

किसान बिल को लेकर किसानो ने शुरू किया ‘रेल रोको’ आंदोलन

Samar Khan

पत्नी के थे अवैध संबंध, पति को चला पता तो हुआ ये अंजाम

Vijay Shrer