चंडीगढ़। पंजाब में 4 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। तमाम पोलिंग बूथ पर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। चुनाव आयोग द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इस बार के चुनाव में कुल 1 करोड़ 98 लाख 79 हजार मतदाता मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे।
चुनाव आयोग के अनुसार पंजाब की 117 विधानसभाओं पर भाजपा के 23 उम्मीदवार ,शिरोमणि अकाली दल के 94, कांग्रेस के 116, राष्ट्रवादी कांग्रेस के 07, बसपा के 110, भाकपा के 23, निर्दलीय 304 और अन्य राजनीतिक दलों के 468 उम्मीदवारों को मिलाकर कुल 1145 उम्मीदवारों ने दांव लगाया है। चुनाव आयोग की तरफ से निष्पक्ष चुनाव के लिए कुल 22615 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं और सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गए हैं।