बिहार

चंपारण सत्याग्रह के 100 वर्ष पूरे होने पर लोगों ने लगाए नीतिश को प्रधानमंत्री बनाने के नारे

Nitish kumar 1 चंपारण सत्याग्रह के 100 वर्ष पूरे होने पर लोगों ने लगाए नीतिश को प्रधानमंत्री बनाने के नारे

पूर्वी चंपारण। 18 अप्रैल को चंपारण के सत्यग्रह आंदोलन को 100 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर मोतिहरी पहुंचे नीतिश कुमार ने चंद्रहिया से मोतिहरी तक पदयात्रा की। इसी यात्रा के दौरान लोगों ने नीतिश को प्रधानमंत्री बनाएं जाने के नारे लगाए। लोगों ने इस यात्रा के दौरान कहा-देश का नेता कैसा हो, नीतिश कुमार जैसा हो। हमारा प्रधानमंत्री कैसा हो, नीतिश कुमार जैसा हो।

Nitish kumar 1 चंपारण सत्याग्रह के 100 वर्ष पूरे होने पर लोगों ने लगाए नीतिश को प्रधानमंत्री बनाने के नारे

बता दें की आज से ठीक 100 साल पहले महात्मा गांधी के सत्याग्रह आंदोलन के सामने अंग्रेजों ने हार मान ली थी। इसी दिन के 100 वर्ष पूरे हो जाने के अवसर पर सीएम नीतिश कुमार गांधी को याद करते हुए चंद्रहिया से मोतिहरी तक 8 किलोमीटर की पदयात्रा की। इस मौके पर उनके साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी भी शामिल हुए।

इस यात्रा में आम जनता भी शामिल हुई और लोगों ने कहा ही हमारे मुख्यमंत्री नीतिश ने महात्मा गांधी के सिद्धांतो पर चलने का आह्वन किया। लोगों ने कहा की नीतिश सभी धर्म और समाज के लोगों साथ लेकर चलते हैं और ऐसे व्यक्ति को ही देश का प्रधानमंत्री बनना चाहिए।

चंद्रहिया से गांधी मैदान तक की पदयात्रा

मुख्यमंत्री ने अपनी पदयात्रा की शुरुआत सुबह 8 बजे चंद्रहिया से की थी। इसके पहले उन्होनें गांधी जी की मूर्ती पर माल्यार्पण और शिलापट्ट किया था। वहां सबसे पहले प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें नीतिश के साथ सभी लोगों ने हिस्सा लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री पैदल चल कर मोतिहरी के गांधी मैदान में पहुंचे। गांधी बाग में पहुंच कर सबने वहां आयोजित की गई प्रार्थना सभा में भाग लिया।

Related posts

फिर यूपी के चुनावी समर का रूख करेंगे नीतीश कुमार

piyush shukla

ऑपरेटिव बैंक में असिस्टेंट मैनेजर सहित 276 पदों पर निकली भर्ती, 9 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन

Rahul

बिहार : पेड़ पर लटका मिला प्रेमी युगल का शव

bharatkhabar