featured देश

वाड्रा के बचाव में उतरी प्रियंका गांधी, कहा मेरी संपत्ति से नहीं है कोई नाता

priyanka vadra 1 1 वाड्रा के बचाव में उतरी प्रियंका गांधी, कहा मेरी संपत्ति से नहीं है कोई नाता

नई दिल्ली। रॉबर्ट वाड्रा के ऊपर अवैध तरीके से 50.50 करोड़ रुपये का मुनाफा बनाए जाने के आरोपों के खिलाफ उनकी पत्नी प्रियंका गांधी वॉड्रा मैदान में उतर आई है। प्रियंका ने उन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि रॉबर्ट या उनकी कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी का उनकी संपत्ति से कोई लेना देना नहीं है। ये सब उनकी छवि को खराब करने की कोशिश है।

priyanka vadra 1 1 वाड्रा के बचाव में उतरी प्रियंका गांधी, कहा मेरी संपत्ति से नहीं है कोई नाता

प्रियंका ने अपने पति पर लगे उन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। इसके साथ ही प्रियंका गांधी के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी के कथित सौदे से पहले 28 अप्रैल 2006 को प्रियंका ने 40 केनाल जमीन हरियाणा के फरीदाबाद जिले के अमिपुर गांव में खरीदी थी। इसके लिए 3 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से 15 लाख रुपये के भुगतान का चेक दिया गया था।

इसके साथ ही आगे कहा गया है कि जमीन को खरीदने के लिए इंदिरा गांधी से विरासत में मिली प्रॉपर्टी की इस्तेमाल किया गया और पैसा प्रियंका ने ही भरे हैं। इन पैसो को रॉबर्ट या फिर उनकी कंपनी का कोई भी संबंध नहीं है। प्रियंका ने इसके लिए 4 फीसदी स्टैम्प ड्यूटी भी चुकाया ता जो कि जमीन के हिसाब से 60,000 रुपये था। हालांकि 17 फरवरी 2010 को प्रियंका ने जमीन को इसके मूल मालिक को 80 लाख रुपये में बेच दिया था और चेक से पेमेंट किया था। जो भी पैसा दिया गया वो बाजार के रेट के हिसाब से दिया गया।

वाड्रा के मामले में फंसने की ये है असली वजह?

कहा जा रहा है कि साल 2008 में हरियाणा में एक लैंड डील से वाड्रा ने गैरकानूनी रुप से 50.50 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। लेकिन उस लैंड डील में उनका एक पैसा भी खर्च नहीं हुआ था। इस बात का खुलासा जस्टिस एस एन ढींगरा कमीशन ने किया है। कमीशन की रिपोर्च में कहा गया है मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने कमीशन के हवाले से कहा कि वाड्रा की कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए सांठगांठ की गई थी। जिसके बाद आयोग ने वाड्रा और उनकी कंपनियों की ओर से खरीदी गई प्रॉपर्टीज की जांच करने को कहा।

Shipra वाड्रा के बचाव में उतरी प्रियंका गांधी, कहा मेरी संपत्ति से नहीं है कोई नाता (शिप्रा सक्सेना)

Related posts

नेपाल में उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीक से संपन्न

Trinath Mishra

कांग्रेस ने दी मोदी सरकार को चुनौती कहा, लोकसभा पहले भंग कर राज्यों के साथ चुनाव कराएं पीएम

mahesh yadav

22 नवंबर 2022 का राशिफल, आइए जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Rahul