September 8, 2024 6:14 am
featured यूपी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किया यूपी का रुख, 12 जुलाई को लखनऊ में होंगी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किया यूपी का रुख, 12 जनवरी को लखनऊ में होंगी

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं, सत्ता हासिल करने के लिए विपक्ष और सरकार पूरा जोर लगा रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी उत्तर प्रदेश में अपने अभियान को शुरू कर रही हैं।

12 जुलाई को लखनऊ में होंगी प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी 12 जुलाई को लखनऊ आएंगी, इस दौरे को देखते हुए तैयारियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस महासचिव के लखनऊ पहुंचने से पहले पार्टी अपनी तैयारियों को दुरुस्त कर रही है। इसी क्रम में यूथ संगठन से लेकर अन्य पार्टी नेताओं के बीच बैठकों का दौर शुरू हो गया है। यह बैठक कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की जा रही है।

कांग्रेस कार्यालय पर बढ़ी सुरक्षा

प्रियंका गांधी के आगमन को देखते हुए कांग्रेस कार्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम हो गए हैं। यूपी सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार को कई मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी इन दिनों घेर रही है। जिसमें महंगाई, बेरोजगारी सबसे प्रमुख हैं। आने वाली यूपी विधानसभा चुनाव में इन्हीं मुद्दों पर बात होगी।

चुनाव के पहले संगठन स्तर पर मजबूती बढ़ाने के उद्देश्य से यह दौरा काफी महत्वपूर्ण हो सकता है। इसके अलावा विपक्ष के निशाने पर राम मंदिर निर्माण में भूमि घोटाला भी है, जिसको लेकर आए दिन सवाल खड़े होते रहते हैं।

Related posts

मनचलों ने महिला आईपीएस के मुंह पर फूंका सिगरेट का धुंआ

Rahul srivastava

20 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा संसद का मानसून सत्र, नई संसद में होने की है संभावना

Rahul

अखिलेश ने मोदी के बयान पर किया पलटवार

kumari ashu