मनोरंजन

कभी डेट पर नहीं गईं प्रियंका चोपड़ा

Priyanka 1 कभी डेट पर नहीं गईं प्रियंका चोपड़ा

लॉस एंजेलिस। अमेरिकी धारावाहिक ‘क्वांटिको’ के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि वह कभी किसी के साथ डेट पर नहीं गई हैं।

Priyanka

वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, आगामी फिल्म ‘बेवॉच’ से हॉलीवुड में करियर की शुरुआत कर रहीं अभिनेत्री ने ‘इनस्टाइल’ पत्रिका के साथ एक साक्षात्कार में अपने प्रेम जीवन पर बातें कीं।

प्रियंका ने कहा, “मैं कभी डेट पर नहीं गई। मैं हमेशा रिलेशनशिप में रही। उन्होंने कहा कि किसी के भी साथ अचानक डेट पर चले जाने की अवधारणा भारत में नहीं है। उन्होंने कहा, “यह बहुत अलग है। आप किसी को पसंद करते हैं, आप एक-दूसरे को रिझाते हैं, आप एक रिश्ते में आते हैं। आप एक दूसरे के प्रति जवाबदेह होते हैं, जबकि डेटिंग में जवाबदेही नहीं होती है। हे भगवान, मैं नहीं जानती हूं कि मैं कभी यह सब कर पाऊंगी।”

प्रियंका का नाम पूर्व में शाहिद कपूर, हरमन बावेजा और सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ जोड़ा जा चुका है। उन्हें हाल में प्रकाश झा निर्देशित फिल्म ‘जय गंगाजल’ में देखा गया था।

(आईएएनएस)

Related posts

जीरो से कटरीना कैफ का पहला लुक हुआ जारी, बर्थडे पर अनुष्का शाहरुख ने दिया ये गिफ्ट

mohini kushwaha

28 मार्च से दूरदर्शन पर फिर शुरू होगा रामायण, देंखे पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे

Shubham Gupta

प्रियंका ने निक से शादी के बाद दी बॉलीवुड के दोस्तों को पार्टी, इन सितारों से सजी महफिल

Rani Naqvi