मुंबई। क्वाटिंको गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बुलंदियों पर है और वो जो भी करती है उसे लोग बेहद पसंद करते है। हाल ही में प्रियंका ने फेसबुक पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो न्यूयार्क पोस्ट के लिए फोटो शूट करवा रही हैं। जिसे अब तक 10 लाख लोग देख चुके है और उसमें प्रियंका काफी हॉट और बोल्ड लग रही है। वीडियों में प्रियंका ने लाइट ग्रीन कलर का ड्रेस पहना हुआ है और अपने बालों को ऊपर के तरफ बांधा हुआ है जिसेमें वो काफी ग्लैमरस और सेक्सी लग रही है।
(वीडियो साभार फेसबुक)
फिलहाल इस समय प्रियंका क्वाटिंको सीजन-2 की शूटिंग में काफी व्यस्त है और वो जल्द ही ऑनएयर होने वाला है। इसके अलावा प्रियंका को हॉलीवुड रासल्स कैटेगरी में शामिल किया गया है तो वहीं दुनिया की सर्वाधिक कमाई करने वाली टीवी अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल होकर प्रियंका ने सबको हैरान कर दिया है।