मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा, उनके पास हैं 80 बच्चे

chopra प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा, उनके पास हैं 80 बच्चे

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड मे जो मुकाम हासिल किया है उसके लिए उनकी मेहनत बिल्कुल साफ दिखाई देती है। आज प्रियंका किसी परिचय की मोहताज नहीं है। भारत में तो प्रियंका का नाम है ही विदेश में भी प्रियंका ने भारत का नाम रौशन किया है। प्रियंका ने ना सिर्फ बॉलीवुड में सफलता हासिल की है बल्कि लोगों का दिल भी जीता है।

 

chopra प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा, उनके पास हैं 80 बच्चे

प्रियंका को हाल ही में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की। इस सम्मान के लिए वो बरेली नहीं जा पाई और इसका दूख उन्होंने ट्वीटर पर बयान भी किया। प्रियंका आज बहुत ही सफल हैं और उनकी जिंदगी में सब कुछ अच्छा चल रहा है। अब उनके शादी के सवाल भी उठने लगे हैं।

एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या वो भी दूसरी एक्ट्रेस की तरह बच्चा गोद लेने का प्लान कर रहींम हैं क्या? इस सवाल पर प्रियंका ने ऐसा जवाब दिया कि सब चौंक गए। प्रियंका ने कहा उनके पास पहले से 80 बच्चे हैं।

दरअसल प्रियंका एक फाउंडेशन चलाती है। जिसके सहारे उन्होंने करीब 80 बच्चों को गोद ले रखा है और वो बच्चों की पढ़ाई से लेकर उनका पूरा खर्च उठाती है। प्रियंका कहती है कि ऐसा लगता है कि सभी मेरे अपने है।बच्चों के लिए प्रियंका के इस कदम के लिए भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

Related posts

सिद्धार्थ का शुरुआती सफर रहा सुहावना, एक्टिंग में आई थी दिक्कत

Trinath Mishra

उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल के दर्शन करने पहुंची कंगना रनौत, शेयर की तस्वीर

Rani Naqvi