मनोरंजन

मदर टेरेसा अवार्ड से सम्मानित हुईं प्रियंका चोपड़ा

priyanka मदर टेरेसा अवार्ड से सम्मानित हुईं प्रियंका चोपड़ा

मुंबई। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस वक्त बॉलीवुड से दूर हैं, लेकिन हॉलीवुड में और सामनाजिक तौर पर पूरी तरह से एक्टिव हैं। प्रियंका चोपड़ा को इस साल मदर टेरेसा मेमोरियल पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। सोशल वर्क में अपने खास योगदान के लिए के लिए इस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

priyanka मदर टेरेसा अवार्ड से सम्मानित हुईं प्रियंका चोपड़ा

दरअसल प्रियंका ने यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर के तौर पर विस्थापितों और शरणार्थियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने की जिम्मेदारी उठाई है। हाल ही में प्रियंका ने सीरिया का दौरा किया था और बच्चों के साथ उन्होंने बात-चीत भी की थी। प्रियंका की व्यस्तता के चलते उनकी मां ने इस अवार्ड को रिसीव किया।

प्रियंका की मां ने कहा कि मुझे प्रियंका पर गर्व है। मैं इसके लिए धन्यवाद करती हूं। बता दें कि प्रियंका से पहले किरन बेदी, अन्ना हजारे, सुधा मूर्ति, मलाला यूसुफजई, सुष्मिता सेन इस अवार्ड से सम्मानित हों चुकें हैं।

Related posts

रिलिज हुआ सलमान खान के गाने ‘तेरे बिना’ का टीजर, जैकलीन फर्नांडिस संग करते नजर आए रोमांस

Rani Naqvi

सेंसर बोर्ड के अधिकारों को कम करने के लिए मसौदे पर काम शुरू

Rani Naqvi

पूरी बच्चन फैमिली कोरोना की जब्त में, एश्वर्या और आराध्या को भी हुआ कोरोना..

Rozy Ali