Uncategorized

आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम से देश की जनता से रूबरू होंगे पीएम मोदी

modi man ki baat आज 'मन की बात' कार्यक्रम से देश की जनता से रूबरू होंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ​रविवार को सुबह 11 बजे अपने लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 30वें संस्करण के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करेगें। उनका यह कार्यक्रम देश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से लोगों से जुड़ने के लिए की गई उनकी कई पहल का हिस्सा है।

modi man ki baat आज 'मन की बात' कार्यक्रम से देश की जनता से रूबरू होंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री अपने इस कार्यक्रम में हर बार किसी न किसी महत्वपूर्ण विषय को केन्द्रित करते हैं और इसके लिए सम्पूर्ण देशवासियों से विषय और सुझाव भी अमंत्रित करते हैं। वह देशवासियों की कुछ टिप्पणियों की अपने संबोधन में चर्चा भी करते हैं। पूर्व के कार्यक्रमों में वह भ्रष्टाचार, अर्थ व्यवस्था, नोटबंदी, किसानों के मामले और नशे की आदतों आदि विषयों को शामिल कर चुके हैं।

गौरतलब है कि इस बार यह कार्यक्रम पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा को चार राज्यों में मिली अभूतपूर्व सफलता के बाद और अगले महीने दिल्ली नगर निगम चुनाव के पहले प्रसारित होने जा रहा है।

यह कार्यक्रम आॅल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन, नरेन्द्र मोदी मोबाइल एप के अलावा 1922 पर कॉल कर मोबाइल फोन पर भी सुना जा सकता है। आकाशवाणी सभी क्षेत्रीय भाषाओं में इसका तत्काल प्रसारण करता है। गौरतलब है कि 27 जनवरी, 2015 को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी मोदी के साथ इस कार्यक्रम की मेजबानी की थी।

 

Related posts

आबू धाबी के शहजादे का मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत

kumari ashu

देशभर में 21 सरकारी और 9 पुराने निजी बैंकों के 10 लाख कर्मचारी हड़ताल पर

Rani Naqvi

बजट सत्र से पहले हुई हलचल पर नजर

kumari ashu