Breaking News featured दुनिया देश

म्यांमार की धरती पर अप्रवासीय भारतीयों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया न्यू इंडिया का संदेश

pm modi live mamaar म्यांमार की धरती पर अप्रवासीय भारतीयों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया न्यू इंडिया का संदेश

नई दिल्ली। म्यांमार से भारत का रिश्ता बड़ा पुराना है। हम इसे ब्रह्मा का देश बुलाते है। आजाद हिन्द सरकार का गठन इसी देश में हुआ है। जहां से भारत की आजादी की शुरूआत हुई थी। इस धरती पर महात्मा गांधी, लाला लाजपत राय , बाल गंगाधर तिलक जैसे देश के सपूतों ने इस धरती को नमन किया। बादशाह बहादुर शाह जफर को 2 गज जमीन इसी धरती को मिली थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने म्यांमार में भारतीय समुदाय को सम्बोधित करते हुए देश में हो रहे विकास की ओर सबका ध्यान आकर्षित किया। उन्होन कहा कि हम सब भारतीय है और जहां रहते है वहां अपने साथ उस देश के विकास में भी योगदान देते हैं। प्रवासीय भारतीयों को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि प्रवासीय भारतीयों की हर समस्या के लिए हमारी सरकार दुनियां के लिए एक उदाहरण है। हमारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज लगातार अपने देशवासियों से जो विदेशों में रहकर देश की सेवा में योगदान दे रहे हैं। ट्वीटर के माध्यम से जुड़ी रहती है।

आज भारत को सम्मान की निगाह से पूरी दुनियां देखती है। क्यों क्योकि हम विकासशील से विकसित राष्ट्र की ओर जा रहे हैं। दुनियां की निगाहें भारत की ओर हैं। हमें इस बार स्वाधीना संग्राम के आंदोलन की 75 वीं सालगिरह पर संकल्प लिया है कि जब हम देश की आजादी की 75 वी वर्षगांठ मनाने खड़ें होने तो न्यू इंडिया में होंगे। जहां ना आतंकवाद होगा ना भ्रष्टाचार होगा ना गरीबी होगी ना अशिक्षा होगी ना स्वास्थ्य समस्याओं का अम्बार होगा ये एक क्लीन इंडिया होगा। हमें 21 वीं सदी में देश के विकास के मानकों को तय करना है। आज भारत में रेल, सड़क, एयरपोर्ट के क्षेत्र में या यूं कहें यातायात के क्षेत्र में व्यापक निवेश हो रहा है। हम समुद्रीय इलाकों के विकास के लिए सागरमाला योजना लेकर आये हैं। हमारी सरकार किसानों की आमदनी कैसी दूनी हो इस विषय पर काम कर रही है। कृषि जनित उद्योगों को खड़ा किया जा रहा है।

हम लगातार देश हित में बडे और कड़े फैसले लेते हैं। ये सरकार कड़े और बड़े फैसलों के लिए हमेशा जानी जायेगी, क्योंकि हमारे लिए दल से और सत्ता से बड़ा देश है। सर्जिकल स्ट्राइक हो या नोटबंदी या फिर जीएसटी हमने देशहित में फैसले लिए इसका असर होता दिख रहा है। देश की अर्थ-व्यवस्था में घुसा कालाधन बाहर आ रहा है। आज 2 लाख से अधिक फर्जी कंपनियों पर ताला लग गया है। जीएसटी लागू होने के बाद से जो काम 6 साल में नहीं हो पाया था आज 60 दिन में पूरा हो गया है। हम लगातार देश में व्याप्त कठिन और जटिल प्रक्रियाओं को खत्म कर गुड गवर्नेस की दिशा में काम कर रहे हैं।

 

Related posts

बहरीन में प्रवासी भारतीयों को सम्बोधित करेंगे राहुल गांधी

Rani Naqvi

मीरा राजपूत के Baby Shower में, कुछ ऐसे नजर आए जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर

mohini kushwaha

दुनिया के इन हिस्सों को क्यों नहीं छू पाया कोरोना?

Mamta Gautam