बिहार

शरद यादव के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट के आरोप में एक गिरफ्तार

Sharad Yadav शरद यादव के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट के आरोप में एक गिरफ्तार

पटना | व्हाट्स एप पर जनता दल युनाइटेड (जद-यू) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव और पार्टी के विधायक नरेंद्र यादव के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने के आरोप में मंगलवार को बिहार के मधेपुरा में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जद-यू की स्थानीय नेता रेणु कुमारी की लिखित शिकायत पर जिला बोर्ड के सदस्य चंदन कुमार उर्फ रोहित सोरेन को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

sharad-yadav

पुलिस ने कहा कि सोरेन ने व्हाट्स एप पर शरद यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की है। यादव जद-यू के राज्यसभा सदस्य हैं। पूर्व में यादव लोकसभा में मधेपुरा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। मधेपुरा के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने कहा कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

Related posts

महागठबंधन में आई दरार, क्या गिर जाएगी राष्ट्रपति चुनाव के बाद बिहार में सरकार !

Pradeep sharma

तेजस्वी को कभी नहीं आए शादी के लिए 40 हजार प्रस्ताव: नंदकिशोर

Vijay Shrer

 नीतीश कुमार पहली बार मीडिया से रूबरू हुए, लालू के आरोपों का दिया जवाब

Rani Naqvi