उत्तराखंड

देवभूमि में परिवर्तन यात्रा में उमड़ी जोरदार भीड़

Parivartan Yatra देवभूमि में परिवर्तन यात्रा में उमड़ी जोरदार भीड़

मसूरी। देवभूमि उत्तराखंड में बीजेपी सत्ता को हथियाने के लिए कांग्रेस पर लगातार हमलावर है। इसके लिए बीजेपी ने प्रदेश भर में परिवर्तन यात्रा का आगाज किया है। वोटरों को अपने ओर रिझाने के लिए चल रही परिवर्तन यात्रा अपने अगले पड़ाव पर मसूरी पहुंची । मसूरी में परिवर्तन यात्रा का शानदार स्वागत हुआ। इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू भी मौजूद रहे।

parivartan-yatra

जाजू ने यात्रा को लेकर साफ तौर पर कहा कि ये यात्रा केन्द्र सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने और राज्य सरकार की नाकामियों से जनता को रूबरू कराने के लिए चल रही है। जनता के बीच हम जाकर लगातार प्रदेश सरकार के कारनामों को उजागर कर रहे हैं। ऐसे में लगातार भाजपा अब कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो गई है।

मसूरी आगमन को मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि रथ को जोरदार लोगों का समर्थन मिल रहा है। लोगों को कार्यकर्तायों का ये हजूम साफ जाहिर कर रहा है कि जनता कांग्रेस से सत्ता परिवर्तन कर भाजपा को निश्चित तौर पर सत्ता सौपने का मन बना चुकी है। क्योंकि सूबे की जनता कांग्रेस सरकार के भष्ट्राचार और घोटालों से खासा परेशान है। इस लिए राज्य की जनता ने उत्तराखंड को काग्रेस मुक्त बनाने का मन बनाया है।

Related posts

सत्र के स्थगित होने के पहले ये मुद्दे आए सामने, जाने क्या है

Rani Naqvi

सीएम तीरथ ने कैंप कार्यालय में की पूजा-अर्चना, फिर कामकाज की शुरुआत

pratiyush chaubey

प्रदेश की सभी सहकारी समितियों का होगा कम्प्यूटरीकरण, इस दिन होगा ब्याज रहित बृहद ऋण वितरण कार्यक्रम

Aman Sharma