Breaking News featured दुनिया

राष्ट्रपति ट्रंप ने जारी रखी परंपरा, अमेरिकी हिंदुओं के साथ ओवल में मनाई दीपावली

71366 gjhmnwozbm 1508301808 राष्ट्रपति ट्रंप ने जारी रखी परंपरा, अमेरिकी हिंदुओं के साथ ओवल में मनाई दीपावली

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने परम्परा को जारी रखते हुए अमेरिका के हिंदूओं  के साथ व्हाइट हाउस में दीपावली मनाई। इस मौके पर ट्रंप सरकार में उनके हिंदू प्रथिनिधि भी शामिल हुए। इसमें संयुक्त राष्ट्र संघ में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली और सेंटर्स फॉर मेडिकेयर एंड मेजिकैट सर्विसेज की प्रशासक सीमा वर्मा तथा हिंदू समुदाय के वरिष्ठ नेता मौदूद रहे। इसके अलावा ट्रंप की पत्नी इवांका ने भी ओवल में हुए दीपावली कार्यक्रम में हिस्सा लिया। साथ ही यूएस फेडरल कम्युनिकेशन्स कमीशन के अध्यक्ष अजीत पई, राज शाह मुख्य उप प्रेस सचिव भी जश्न में शामिल हुए।

71366 gjhmnwozbm 1508301808 राष्ट्रपति ट्रंप ने जारी रखी परंपरा, अमेरिकी हिंदुओं के साथ ओवल में मनाई दीपावली

आपको बता दें कि पिछले साल  इवांका दीपावली पर वर्जीनिया और फ्लोरिडा स्थित मंदिरों में गई थीं. पिछले साल ट्रंप राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार थे और उन्होंने न्यूजर्सी में पारंपरिक तरीके से दीप प्रज्ज्वलित किया और भारतीय अमेरिकी समुदाय को संबोधित किया था।

गौरतलब है कि दीपावली समारोह के आयोजन की परंपरा व्हाइट हाउस में पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने शुरू की थी। बुश के कार्यकाल के दौरान उनकी टीम दीपावली समारोहों का आयोजन अक्सर व्हाइट हाउस परिसर में इंडिया ट्रीटी रूम में किया करती थी. बहरहाल, बुश ने कभी भी व्हाइट हाउस में दीपावली समारोह में हिस्सा नहीं लिया। लेकिन उनके उत्तराधिकारी बराक ओबामा ने अपने कार्यकाल के पहले साल में दीपावली के अवसर पर व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में परंपरागत दीप प्रज्ज्वलित किया था. उसके बाद उन्होंने आगामी वर्षों में यह सिलसिला बरकरार रखा।

Related posts

राष्ट्रपति ने आईआईटी रुड़की के दिक्षांत समारोह में छात्रों की उपलब्धि पर दी बधाई

Trinath Mishra

जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा,सुरक्षाबलों पर भारी पथराव,चार वांटेड पत्थरबाज गिरफ्तार

rituraj

रिपल चौथी क्लास से पीएम मोदी को बांधती है राखी !

bharatkhabar