Breaking News featured देश

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर दी ईद-उल-जुहा की बधाई

modi kobind eid ul juha राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर दी ईद-उल-जुहा की बधाई

नई दिल्ली। मुस्लिम समाज के लिए आज बड़ा दिन है। ये दिन कुर्बानी है, समाज के लिए अल्लाह की इबादत के रास्ते में अपनी बुराईयों की कुर्बानी के साथ गलत पर सही की जीत के याद में ये पर्व मनाया जाता है। इसे मुस्लिम समाज ईद-उल-जुहा के नाम से मनाता है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को बधाई दी है। इसके साथ ही अपने ट्वीट एकाउंट से इस पर्व पर देश वासियों के नाम संदेश देते हुए ट्वीट किया है।

modi kobind eid ul juha राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर दी ईद-उल-जुहा की बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईद-उद-जुहा के पर्व पर ट्वीट करते हुए जहां देशवासियों को बधाई दी है। वहीं अपने ट्वीट में लिखा है कि ईद-उल-जुहा के पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं, इस पर्व के जरिए समाज में भाईचारा और सामजस्य हमेशा बना रहे ये दी दुआ है।

 

वहीं इस मौके पर देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी अपने ट्वीटर एकाउंट से ट्वीट करते हुए ईद-उद-जुहा की मुबारकबाद देते हुए ट्वीट किया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने संदेश में लिखा है कि इस ईद-उल-जुहा के पर्व पर में सभी नागरिकों और खासतौर पर देश और विदेश में रहने वाले अपने मुस्लिम भाईयों और बहनों को बहुत बहुत शुभकामनाएं प्रेषित कर रहा हूं।

 

उन्होने कहा कि आइए हम सब मिलकर विश्वास, त्याग और सेवा की भावना में खुद को इस पर्व के जरिए समर्पित करें। इस पर्व का आधार है कि अपनी खुशियों को दूसरों में भी बांट जो जरूरतमंद है उनकी मदद के लिए खुलकर आगे आयें। मेरी शुभकामना है कि यह पर्व हमारी साझा संस्कृति को और भी वृहद करे। हमारी एकता को अखंडता औऱ मजबूती प्रदान करते हुए सभी को मानवता की भलाई के कामों के लिए प्रेरित करेगा।

Related posts

गोरखपुर में सीएम ने सुनी समस्या, कल वाराणसी जाएंगे मुख्यमंत्री योगी

Shailendra Singh

नायडू की पाक को चेतावनी: बुरहान के समर्थकों को न उकसाए

bharatkhabar

पूर्व सीएम के बंगले बचाने के लिए अखिलेश सरकार लाएगी कानून

bharatkhabar