बलिया। उत्तर प्रदेश में अब 2017 का चुनाव महासंग्राम शुरू होने जा रहा हैं। बलिया जनपद के 7 विधान सभाओ का 7 फरवरी से नामांकन शुरू होने जा रहा हैं। बलिया जिला प्रशासन ने अपनी तैयारिया पूरी कर ली हैं। जिला अधिकारी गोविन्द एनएस राजू ,एडीएम मनोज सिंघल ,एसपी आर पी सिंह ने नामांकन स्थलों का जायजा लिया।
जिला कलेक्ट्रेट सभागार और मॉडल तहसीलां और टीडी कॉलेज चौराहों से लेकर कुँवर सिंह तक बाकायदे निरीक्षण किया गया। चुनाव को लेकर सात नामांकन स्थल भी बनाया गया। प्रत्याशियां के साथ 5 लोग एक साथ जायेंगे वहीं निर्दल प्रत्याशियों के साथ दस लोग जायेंगे लेकिन प्रत्याशी के साथ 5 लोग और जब दुबरा समर्थक वापस आएंगे तो फिर 5 लोग जायेंगे। फेफना और सदर विधान सभा के प्रत्याशियों के लिए पार्किंग व्यवस्था टीडी कॉलेज के मैदान में बनाया गया हैं।
–संजय कुमार तिवारी