खेल

पुर्तगाल ने पहली बार जीता यूरो कप का खिताब

purtgal पुर्तगाल ने पहली बार जीता यूरो कप का खिताब

सेंट डेनिस। पुर्तगाल ने फ्रांस को 1-0 से हराकर यूरो कप 2016 का खिताब जीत लिया है। अतिरिक्त समय में पुर्तगाल ने गोल दागकर पहली बार यह खिताब जीता। पुर्तगाल ने पहली बार यूरोपियन चैंपियशिप जीती है। मैच के शुरुआती 10 मिनटों के अंदर ही पुर्तगाल के स्टार कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो चोटिल होने के कारण मैदान से बाहर हो गए।

purtgal

इसके बाद नानी ने कप्तानी संभाली और पुर्तगाल की अगुआइ की। मैच के निर्धारित 90 मिनट का खेल गोलरहित रहा और ये मैच एक्स्ट्रा टाइम में गया। एक्स्ट्रा टाइम के पहले हाफ में तो कुछ खास नहीं हुआ लेकिन एक्स्ट्रा टाइम के दूसरे हाफ में पुर्तगाल के 28 वर्षीय सब्सटिट्यूट खिलाड़ी एडर ने गोल करके अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी जो कि अंत तक कायम रही और पुर्तगाल ने ये मैच और खिताब जीत लिया।

इसके साथ ही पुर्तगाल ने इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि 2004 में वे यूरो कप के फाइनल में पहली बार पहुंचे थे जहां ग्रीस ने उन्हें 1-0 से हराकर खिताब जीता था। रोनाल्डो ने कई बड़े अवॉर्ड जीते लेकिन देश के नाम जो ट्रॉफी हासिल करनी थी वो उन्होंने आखिर 2016 में हासिल कर ली जो उनके देश के फुटबॉल इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी सफलता साबित हुई।

Related posts

टेस्ट रैंकिंग : कोहली अपने करियर के सबसे अच्छे मुकाम पर

Rahul srivastava

ऑस्ट्रेलिया की हार से बौखलाए डीन जोन्स, तोड़ा टीवी, कंप्यूटर

Rani Naqvi

42 साल की उम्र में भी क्रिस गेल करते हैं तूफानी बल्लेबाजी, गेंदबाजों की जमकर करते हैं धुलाई

Saurabh