खेल

पुर्तगाल फुटबाल टीम का जोरदार स्वागत

portugal पुर्तगाल फुटबाल टीम का जोरदार स्वागत

लिस्बन| मेजबान फ्रांस को हराकर पहली बार यूरो कप का खिताब जीत कर स्वदेश लौटी पुर्तगाल फुटबाल टीम का सोमवार को हजारों देशवासियों ने लिस्बन हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत किया। पुर्तगाल ने यूरो-2016 के फाइनल में रविवार को फ्रांस को 1-0 से मात देकर पहली बार खिताब पर कब्जा जमाया है।

portugal

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, पुर्तगाल के राष्ट्रध्वज के रंग वाले परिधानों में प्रशंसकों ने हवाईअड्डे की इमारत को घेर लिया था।

हवाईअड्डे से टीम बेलेम पैलेस के लिए रवाना होगी जहां वह देश के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सौउसा से मिलेगी। राष्ट्रपति टीम को पुर्तगाल के सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘कमाण्डर’ से सम्मानित करेंगे।

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद टीम यूरो कप की जीत का जश्न मनाने लिस्बन की मुख्य जगहों पर बस से घूमेगी।
(आईएएनएस)

Related posts

IPL 2018: दिल्ली में दिखी DD की दिलेरी, चेन्नई सुपरकिंग्स को 34 रनों से हराया

rituraj

चेन्नई टेस्ट : इंग्लैंड (477) के मजबूत प्रदर्शन के बाद भारत की सधी शुरुआत 

Rahul srivastava

बालाजी का फर्स्ट क्लास क्रिकेट को ‘बाय-बाय’

Rahul srivastava