भारत खबर विशेष

नेताओं, पत्रकारों के सोशल मीडिया पर हैकर्स ग्रुप की नजर…

hack नेताओं, पत्रकारों के सोशल मीडिया पर हैकर्स ग्रुप की नजर...

नई दिल्ली। इन दिनों लोगों पर सोशल मीडिया का बुखार कुछ इस तरह चढ़ा है कि वो सुबह उठने पर फ्रेश बाद में होते है मोबाइल उठाकर फेसबुक पहले देखते है। फेसबुक, ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया के बुखार पर जितनी नजर लोगों की है उतनी ही नजर हैकर्स की है। पहले सिर्फ अखबार के पन्नों में अमूनन लोगों की फेसबुक आईडी हैक करने और अभद्र शब्द लिखे जाने के मसले आते रहे हैं। लेकिन इन दिनों हैकर्स की नजर भारत के जाने माने लोगों पर भी पड़ गई है।

hack_

हैकरों ने गत दिनों कांग्रेस के नेताओं को अपना निशाना बनाया। पहले उन्होंने राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट को हैक कर उस पर अपशब्द लिखे। उनके ट्विटर हैंडल से 7 आपत्तिजनक शब्द लिखकर ट्विट किए गए। हैकरों ने राहुल के बाद विजय माल्या को अपना निशाना बनाया। माल्या के ट्विटर अकाउंट हैक होने के बाद उनका ई-मेल अकाउंट भी हैक कर लिया गया। हैकरों ने ट्विटर के जरिए उनके ही अकाउंट से उन्हें धमकी दी। अकाउंट हैक करने वाले खुद को ‘लीजन’ बता रहे हैं। विजय माल्या के बाद हैकरों ने कांग्रेस को फिर अपना निशाना बनाया और दिग्विजय सिंह का अकाउंट हैक कर लिया।

twiter

माल्या के बाद पत्रकार बने निशाना

कांग्रेस और माल्या के बाद 10 दिसंबर को हैकरों ने पत्रकारों को अपना निशाना बनाते हुए बरखा दत्त का ट्वविटर अकाउंट हैक कर लिया। इसके साथ ही बरखा दत्त के ईमेल पर सेव कई निजी जानकारियों को भी सार्वजनिक कर दिया गया। बरखा के बाद मशहूर पत्रकार रवीश कुमार का ट्विटर अकाउंट भी हैक हुआ। जिसके बाद लिखा गया है कि अगला नंबर ललित मोदी का है। हैकरों का दावा है कि उनका संबंध किसी पार्टी से नहीं है, हैकरों ने रवीश कुमार के अकाउंट को एक माध्यम के तौर पर हैक किया है जहां से वो बरखा दत्त के ईमेल की जानकारी दे सकें।

social-media

लोगों ने उड़ाया माखौल

कांग्रेस के बाद विजय माल्या का अकाउंट हैक होने के बाद लोगों ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर जमकर इस बात का माखौल उड़ाया। शहनाज ए आजम नाम के एक शख्स ने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘ वाकई यह एक अच्छा मजाक है। वह जो पूरे देश को बेवकूफ बनाता हो इतनी आसानी से कैसे ब्लैकमेल हो सकता है?’

एक शख्स ने इस पूरे वाक्या को मोदी से जोड़ते हुए लिखा, ‘लगता है ‘लीजन’ ने मोदी की सबके अकाउंट डीटेल्स डिस्क्लोज करने के लिए उन्हें निजी तौर पर कहा है।’

हैकर ग्रुप है सक्रिय

बताया जा रहा है कि हैकरों का ग्रुप वही है जिसने हाल ही में शराब व्यापारी विजय माल्या के अकाउंट को हैक किया था। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से हैकरों का ग्रुप सक्रिय है, सबसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी फिर विजय माल्या और अब पत्रकार बरखा दत्त और रवीश कुमार का अकाउंट हैक किया गया है।

अपना अकाउंट करें सुरक्षित

1.ट्विटर हो या फेसबुक, आपको अपने पासवर्ड को समय-समय पर बदलते रहना चाहिए

2. अपने हर सोशल मीडिया अकाउंट का पासवर्ड अलग-अलग रखें।

3. अपने अकाउंट का पासवर्ड Alphabet, Symbols, Number से मिलाकर बनाए ताकि जल्दी आपका पासवर्ड लोगों को पता ना चले।

ashu-das  (आशु दास)

 

Related posts

साल 2018 में इन फिल्मी सितारों को मिले अपने जीवनसाथी, जाने किसकी जोड़ी किसके साथ बनी

Rani Naqvi

योगी आदित्यनाथ आज रायबरेली में, प्रियंका गांधी का दौरा बुधवार को

Trinath Mishra

आइडिया लिमिटेड एक दिसंबर से टैरिफ दरों में बढ़ोतरी

Trinath Mishra