नई दिल्ली। शालीमार बाग में प्रिया मेहरा नाम की महिला के कत्ल की गुत्थी को सुलझाने का दिल्ली पुलिस दावा कर रही है। उसने इस मामले की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या उसी के पति पंकज मेहरा ने की है। पंकज ने पत्नी की हत्या गोली मार कर की और हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए बाइकर्स के हमले की झूठी कहानी बनाई। पुलिस का ये भी कहना है कि प्रिया मेहरा के अलावा पंकज की एक और पत्नी थी। जिससे उसने प्रिया से शादी करने से पहले शादी की थी।
बता दें कि पुलिस का कहना है कि हत्या के दो कारण थे एक ये कि पकंज के ऊपर काफी करेज था और दूसरा ये कि पंकज अपनी दूसरी पत्नी को छोड़कर पहली पत्नी के साथ रहना चाहता था। पुलिस ने ये भी बताया कि जिस वक्त पंकज ने पत्नी को गोली मारी थी। उस वक्त उसी कमरे में उनका बच्चा सोया था। पंकज ने गोली मारी और फिर पुलिस को बुलाकर बदमाशों की झूठी कहानी बना कर सुना दी। जिससे पुलिस गुमराह हो गई। पंकज ने पुलिस को बताया कि उसने नया हथियार खरीदा था। पुलिस जल्द ही उस हथियार को रिकवर करेगी।