राजस्थान

अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भांडाफोड़, 3 गिरफ्तार

Arrest अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भांडाफोड़, 3 गिरफ्तार

जयपुर। भरतपुर पुलिस ने कैथवाडा थाना क्षेत्र में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भांडाफोड़ करते हुए एक अवैध कट्टा व हथियार बनाने के औजार बरामद कर तीन जनों को गिरफ्तार किया।

Arrest अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भांडाफोड़, 3 गिरफ्तार

जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर कैलाशचन्द्र विश्नोई ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भांडाफोड़ के बारे में जानकारी देते हुए बताय़ा कि उन्हें मेवात क्षेत्र में अवैध हथियार बनाने की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीग सुरेन्द्रसिंह कविया व वृताधिकारी वृत कामां रायसिंह बैनीवाल के नेतृत्व में पुलिस दल ने गुरूवार रात को गांव मांची में दबिश दी। पुलिस अधिकारियों द्वारा दबिश दिए जाने के बाद उन्होंने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भांडाफोड़ किया।

आगे इस बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने आगे बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस को एक अवैध देशी कट्टा 12 बोर और दो हथौड़ा, एक दराति, 6 सडासी, 2 लोहे की छड़ी, 1 प्लास, 1 गाड़ी की कमानी सहित अन्य हथियार बनाने के औजार बरामद कर जुवेर, इमरान निवासी नॅूह मेवात हरियाणा व अजरू निवासी मांची को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है।

Related posts

भारतीय सेना और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच समझौता

Trinath Mishra

पंजाब में जीत से उत्साहित AAP की नजर राजस्थान पर

Neetu Rajbhar

हवाई सेवा: जयपुर से जुड़ेंगे कोटा, अजमेर और रणथम्भौर

kumari ashu