यूपी

हिरासत में आया कश्मीरियों के खिलाफ पोस्टर लगाने वाला शख्स

amit janu हिरासत में आया कश्मीरियों के खिलाफ पोस्टर लगाने वाला शख्स

मेरठ। मेरठ में दिल्ली देहरादून हाई वे पर सुभारती यूनिवर्सिटी के पास कश्मीरियों के विरोध और उनके बहिष्कार के लिए लगाये गए विवादित पोस्टर्स के मामले में पुलिस ने वांछित चल रहे आरोपी अमित जानी को गिरफ्तार कर लिया है। परतापुर पुलिस और एसओजी ने संयुक्त रूप से अमित जानी को उस वक़्त गिरफ्तार कर लिया जब शनिवार वो दिल्ली से लौट रहे थे। बता दें अमित जानी उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष है।

amit janu हिरासत में आया कश्मीरियों के खिलाफ पोस्टर लगाने वाला शख्स

गिरफ्तारी के बाद अमित जानी को परतापुर थाना में रखा गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि गत दिनों मेरठ में दिल्ली देहरादून हाईवे पर नव निर्माण सेना द्वारा कुछ पोस्टर्स लगाए गए थे, इन पोस्टर्स में साफ शब्दों में कश्मीरियों को यूपी छोड़ने के लिए कहा गया था। पोस्टर्स पर लिखा था कि भारतीय सेना पर पथराव करने वाले कश्मीरियों का बहिष्कार किया जाता है और वह उत्तर प्रदेश छोड़कर चले जाएं।

बता दें कि पोस्टर्स पर उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी का बड़ा सा फोटो भी था। अमित जानी हमेशा से ही सुर्खियों में बने रहते हैं जिसमें पहले उन्होंने मायावती की लखनऊ में मूर्ति तोड़ी थी और उसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी ज्वाइन की थी फिर उसके बाद समाजवादी छोड़कर समाजवादी के ही खिलाफ हो चले। और अब उन्होंने कश्मीरियों का बहिष्कार करने का आह्वान किया है कि भारतीय सेना पर पथराव करने वाले कश्मीरी उत्तर प्रदेश छोडो।

कश्मीरियों के खिलाफ पोस्टर्स लगाने के बाद प्रदेश में विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी, हालातों को देखते हुए प्रशासन द्वारा तुरंत एक्शन लेकर पोस्टर्स को हटाया गया था।

rp shanu bharti हिरासत में आया कश्मीरियों के खिलाफ पोस्टर लगाने वाला शख्सशानू भारती, संवाददाता

 

Related posts

IPL 2021 होगा पूरा, जानिए BCCI का क्या है प्लान

sushil kumar

जिला कारागार मथुरा का किया गया निरीक्षण, जेल में कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं का लिया जायज़ा

Rahul

बी.चद्रकला से जुड़े ‘रेत खनन’ मामले में जांच कर रही CBI अधिकारी का तबादला

mahesh yadav