वीडियो

दीपावली पर पीएम का देश के जवानों के नाम संदेश (देखें वीडियो)

Modi ji दीपावली पर पीएम का देश के जवानों के नाम संदेश (देखें वीडियो)

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के मुखिया होने के साथ साथ लोगों के सबसे प्रिय भी माने जाते हैं। जिस तरह से अपने अब तक के कार्यकाल में पीएम ने बता दिया है कि देश उनके लिए सबसे पहले है, उनकी यही राष्ट्रभक्ति उन्हे लोगों का सबसे प्रिय बनाती है। देश के जवानों का पीएम बहुत सम्मान करते हैं और समय समय प उनका हौसला भी बढ़ाते रहते हैं।

दीपावली को लेकर देश भर में तैयारियां जोरो पर हैं। लोग एक दूसरे को बधाइयां देकर दीपावली मनाते हैं, पर शायद अपने खुशियों में हम उन्हे भूल जाते हैं जिनके कारण हम बिना किसी डर के खुशियां मना पाते हैं वो हैं देश के जवान जो सीमा पर मुस्तैद हमेशा देश की रक्षा करते है। प्रधानमंत्री मोदी ने इन्ही जवानों के लिए दीपावली संदेश का एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होने जवानों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं।

वीडियों मे मोदी जी ने आग्रह किया है कि देश के सभी लोग दीपावली पर अपने शुभकामना संदेश जवानों को भेजें। उन्होंने बताया कि जो लोग सीमा पर बिना अपने जान की परवाह के हमेशा देश की रक्षा में तैनात रहते हैं उनको अगर देश के सवा सौ करोड़ लोग अपने संदेश भेजेंगे तो उनका हौसला सवा सौ गुना बढ़ेगा इसलिए सभी लोग अपने शुभकामनाएं जवानो को भेजें।

Related posts

पार्षद के भाई ने महिला को पीटा, पार्षद बोले- गलती दोनों ओर से है

bharatkhabar

नहीं देखा होगा आपने ब्रेकअप का ऐसा दुख…

Anuradha Singh

दिशा पटानी की जबरदस्त छलांग का वीडियो बार बार देख रहें हैं लोग, आपने देखा क्या

mohini kushwaha