September 8, 2024 7:20 am
Breaking News featured देश

पंडित जवाहर लाल नेहरु की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, राहुल भी श्रद्धांजलि देने शांतिवन पहुचे

पंडित जवाहर लाल नेहरु

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की आज 132वीं जयंती हैं. इस मौके पर देश आज उन्हें याद कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित जवाहर लाल नेहरु को याद करते हुए इस मौके पर ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी हैं. पीएम मोदी ने लिखा, “देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि.”

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मौके पर उनकी समाधि स्थल शांतिवन जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “भारत अपने पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मना रहा हैं. पंडित नेहरू विशाल दूरदर्शी सोच वाले इंसान थे जिन्होंने भाईचारे, समतावाद और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ देश की नींव रखी. इन मूल्यों के संरक्षण के लिए हमें प्रयास करना चाहिए.”

नेहरू जयंती पर मनाया जाता हैं बाल दिवस

बता दें कि इस दिन को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता हैं. चूंकि पंडित नेहरू को बच्चों से बहुत लगाव था, बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहा करते थे, इसलिए उनकी जयंती पर बाल दिवस मनाया जाता हैं. पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था. पंडित नेहरू के निधन के बाद 1964 से उनकी जयंती पर ही बाल दिवस मनाने की परंपरा की शुरुआत हुई थी. उससे पहले 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता था.

आजादी के बाद बने देश के प्रथम प्रधानमंत्री

1947 में देश के आजाद होने पर पंडित नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने थे.  17 वर्षों तक यानी 1964 तक जीवनपर्यन्त (मृत्यु तक) वो देश के प्रधानमंत्री बने रहे.

 

Related posts

IIT मद्रास में पीएम मोदी के भाषण के प्रसारण को रोक देने पर चेन्नई दूरदर्शन केंद्र के अधिकारी निलंबित

Rani Naqvi

ट्रेन में सीट लेने के लिए युवक ने लहराई तलवार, लोगों में दहशत का माहौल

Rani Naqvi

पाकिस्तान में एक और हिंदू लड़की हुई अगवा, इमरान खान की पार्टी पर आरोप

Rani Naqvi