गुरुवार का दिन पूरा देश दिवाली की खुशियां मना रहा है। ऐसे में पीएम मोदी इस बार भी जवानों के साथ दिवाली मनाने वाले हैं। पीएम मोदी जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर में पहुंचे हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर दिवाली की बधाई दी है। ट्वीट कर उन्होंने कहा कि ‘दीपावली के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं’
वही पीएम मोदी दिवाली देश के जवानों के साथ मनाने वाले हैं। पिछली बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों के साथ मनाई थी। प्रधानमंत्री बनने के बाद साल 2014 में उन्होंने अपनी दिवाली सियाचिन में जवानों के साथ मनाई थी। 2015 में उन्होंने डोगराई वार मेमोरियल पर उन्होंने दिवाली मनाई थी। पिछली बार 2016 में पीएम मोदी ने हिमचल प्रदेश के आईटीबीपी के जवानों के दिवाली का पर्व मनाया था। देशवासियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा कि ‘सभी देशवासियों को दीवाली की शुभकामनाएं। दूसरों के प्रति संवेदना और पर्यावरण के प्रति सजगता के साथ हम दीपोत्सव मनाएं’