पीएम मोदी के मंत्रिमंडल का विस्तार 15 अगस्त के बाद हो सकता है। जानकारी के अनुसार कई नए चेहरों को इस में देखा जा सकता है। पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में से वेंकैया नायडू तथा मनोहर पार्रिकर के जाने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाना है। 15 अगस्त को समाहोर होने के बाद 17 अगस्त को वह अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। संभावना जताई जा रही है कि 17 अगस्त को वह अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं।
आपको बता दें कि वेंकैया नायडू का उपराष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाने के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया था। वेंकैया नायडू द्वारा इस्तीफा देने से पहले वह सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय संभाल रहे थे। नायडू के पास कुल तीन मंत्रालय थे। वह शहरी विकास मंत्रालय, गरीबी उन्मूलन मंत्रालय तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का कार्यभाल संभाल रहे थे। माना जा रहा 17 अगस्त के बाद वह अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। इस में उन राज्यों का भी ख्याल रखा जाएगा जिनमें जहां पर अगले साल चुनाव होने वाले हैं। साथ ही कुछ ही वक्त पहले एनडीए में शामिल हुए जदयू को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने की संभावना है।