हेल्थ

अनानास का सेवन है हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

pineapple 2 अनानास का सेवन है हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

नई दिल्ली। हमारे जीवन में फलों का बड़ा महत्व होता है। लोग अपने स्वास्थ के लिए फलों के रसों का सेवन तो करते ही हैं साथ ही फलों का भी जमकर सेवन करते हैं। फलों में रोगों से लड़ने की क्षमता के साथ हमारे शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने लायक विटामिन और प्रोटीन पाया जाता है। अलग-अलग फलों में ये विटामिन और प्रोटीन अलग-अलग मात्रा में पाया जाता है। हर फल किसी एक रोग के लिए बड़ा ही लाभदायक जरूर होता है। ऐसा ही एक फल है अनानास जो कि खाने में स्वादिष्ट होने के साथ आपके स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है।

pineapple 2 अनानास का सेवन है हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

हर दिन इस फल को खाने से आपको कई तरह के लाभ मिल जाते हैं। अनानास के सेवन से आपको गठिया, ह्रदय रोग समेत कई रोगों में लाभ मिलता है। इसके साथ ही दांत के रोगों के लिए अनानास का सेवन बहुत ही लाभ प्रद होता है। आईए जानते हैं कि अनानास का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए किस तरह से लाभकारी है। इसके सेवन से हमें किन चीजों में मदद मिलती है।अनानास में भारी मात्रा में मैग्निशियम मिलता है जो कि हमारे शरीर के हड्डियों के लिए लाभप्रद होता है।

इसके साथ ही ये हमारे दांतों को मजबूत करता है इसके साथ ही मुख में दुर्गंध को भी दूर करता है। अनानास में भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह गठिया ह्रदय समेत कई रोगों से आपको बचाता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हुए शऱीर में रोग प्रतिरोध की क्षमता बढ़ाता है। अनानास में मैक्यूलर डीजेनेरेशन को रोकने की क्षमता होती है क्योंकि इसके बढ़ने से आंखों की रोशनी पर असर पड़ता है। इसके साथ ही अनानास का जूस हाई ब्लप्रेशर के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसमें पायी जाने वाली पोटेशियम की मात्रा शरीर में रक्त के प्रवाह को नियंत्रण रखने में कारगर है।

Related posts

Alert! महाराष्ट्र से अधिक दिल्ली में हुए Omicron के केस, नहीं बरती सावधानियां तो स्थिति हो सकती है बेहद खराब

Neetu Rajbhar

करी पत्ता खाएं, बीमारी भगाएं…

Anuradha Singh

World Corona Update: वैश्विक कोरोना मामलों का आंकड़ा 38.12 करोड़ के पार

Neetu Rajbhar