लाइफस्टाइल

इन घरेलू उपायों से झट गायब हो जाएंगे पिंपल

pimple इन घरेलू उपायों से झट गायब हो जाएंगे पिंपल

नई दिल्ली। चेहरे का ख्याल रखना बहुत जरुरी होता है क्योंकि सबसे पहले किसी की भी नजर चेहरे पर ही पड़ती है।चेहरे को जो चीज खराब करती है वो होते हैं पिंपल्स यानी मुंहासे।चेहरे पर होने वाले ये पिंपल चेहरे की खूबसूरती तो बर्बाद करते ही हैं साथ ही कई बार चेहरे पर दाग छोड़ जाते हैं।

 

pimple इन घरेलू उपायों से झट गायब हो जाएंगे पिंपल

पिंपल तैलीय त्वचा पर ज्यादा होते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि रुखी त्वचा के लोगों को भी पिंपल झेलना पड़ता है। किशोराव्स्था में पिंपल का निकलना आम बात है, लेकिन उसके बाद भी पिंपल का निकलना चेहरे पर सही नही है। कॉलेज जानी वाली लड़कियों को पिंपल से हर दिन लड़ाई लड़नी पड़ती है। पिंपल पर पार्लर का खर्चा ना करके अगर घरेलु उपाय किए जाए तो ज्यादा अच्छा होगा।

शहद-
शहद हर तरह से शरीर के लिए फायदेमंद होता है। जहं एक तरफ इसके प्रयोग से वजन कम होता है, वहीं चेहरे पर शहद का प्रयोग निखार लाता है। शहद को पिंपल वाली जगह पर लगाएं और हल्के गुनगुने पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा।

नींबू-
शहद के बाद नींबू चेहरे के लिए बहुत अच्छा होता है। पिंपल ज्यादातर चेहरे की गंदगी की वजह से होता है , ऐसे में पिंपल पर नींबू लगाने से चेहरे की गंदगी साफ हो जाती है।नींबू में विटामिन सी की काफी मात्रा होती है, अतः इससे मुहांसे काफी जल्दी सूखते हैं। नींबू का रस निकालने के लिए केवल ताज़े नींबू का प्रयोग करें।

दालचीनी-
दालचीनी और शहद दोनों ही त्वचा से पिम्पल के निशान मिटाने के उपाय में प्रभावकारी हैं। चेहरे में अगर पिम्पल हों और उनके दाद लम्बे समय से चेहरे की खूबसूरती को नष्ट कर रहे हों तो शहद और दालचीनी का पेस्ट बनाकर प्रभावित जगह पर लगायें।

लहसून-
लहसुन को छीलकर उसे कुचल लें और इस रस को रुई की मदद से चेहरे में मुंहासों वाली जगह पर लगाकर 10 से 15 मिनट तक रखें। इससे मुंहासों के दाग जल्दी चले जायेंगे।

Related posts

कोरोना से बचना है तो दाड़ी से और नाखूनों से कर लें तौबा वरना चली जाएगी जान..

Mamta Gautam

अगर आप भी करने वाले है शादी तो यह खबर जरुर पढ़ें

kumari ashu

गर्लफ्रेड की इन आदतों से पता चलता है, कि कहीं वो ओवर पोज़ेसिव तो नहीं

mohini kushwaha