मनोरंजन

पेटा ने माना आलिया और राजकुमार राव हैं सबसे हॉटेस्ट वेजेटेरियन सेलिब्रिटी

alia पेटा ने माना आलिया और राजकुमार राव हैं सबसे हॉटेस्ट वेजेटेरियन सेलिब्रिटी

नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई ऐसे सिलेब्रिटीज हैं जो वेजेटेरियन हैं और साथ ही इस चीज को प्रमोट भी करते हैं। इस बात को साबित किया है राजकुमार राव और आलिया भट्ट ने। पेटा हॉटेस्ट वेजिटेरियन सिलेब्रिटीज का खिताब राजकुमार राव और आलिया भट्ट को दिया है। गौरतलब है कि इस लिस्ट में शाहिद कपूर, आर माधवन, सनी लियोन,अमिताभ बच्चन, कंगना रनौत जैसे की बड़े सितारे शामिल थे।

 

alia पेटा ने माना आलिया और राजकुमार राव हैं सबसे हॉटेस्ट वेजेटेरियन सेलिब्रिटी

पेटा के सहयोगी निदेशक सचिन बंगेरा ने कहा कि आलिया भट्ट और राजकुमार राव फिट, हॉट हैं। अपने फैंस के लिए वो एक बेहतरीन उदाहरण सेट कर रहे हैं। साथ ही उन लोगों को भी प्रेरित कर रहे हैं जो इस पर्यावरण बदलाव से खुद को कम प्रभावित होने देना चाहते हैं।’ उन्होंने कहा कि दोनों ही विजेताओं ने ये साबित किया है कि वह वेज फूड को लेकर कितने पैशनेट हैं।

इस खिताब के मिलने पर आलिया बहुत खुश हैं। आलिया ने कहा कि मैं शाकाहारी खाना ही पसंद करती हूं। राजकुमार राव के बारे में आयुष्मान ने कहा था कि राव में कोई बूरी आदत नहीं है।शराब-सिगरेट तो छोड़िए वो तो मीट-मांस भी नहीं खाते। राजकुमार राव ने भी खिताब मिलने की खुशी जताई हैं।

Related posts

केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए सलमान खान ने दिल खोलकर दिया दान, बिग बी और शाहरुख को किया पीछे

mohini kushwaha

जन्मदिन स्पेशल: सपना को घर वालों ने जन्मदिन पर दिया ऐसा चौकाने वाला तोहफा

Rani Naqvi

दादा साहेद फाल्के जी की पूर्व संध्या पर इन लोगों को मिला फाल्के अवॉर्ड

mohini kushwaha