मेरठ। नोएडा के निठारी के बाद अब मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र के एक गांव कोली में ऐसा मामला सामने आया है जो आपको चौंका देगा। दरअसल इस गांव में एक शख्स हिरासत में आया है जो बच्चों को चॉकलेट की सिगरेट में भांग पिलाकर काफी समय से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था। आरोप है कि अब तक ये 16 से ज्यादा बच्चों को अपनी हवस का शिकार बना चुका है।
इस शख्स का नाम तासीन बताया जा रहा है जो छोटे मासूम बच्चों को चॉकलेट देने के बहाने से बुलाता था। वहीं, मौका देख कर तासीन इन किशोरों को सिगरेट में भांग पिलाकर उसके बाद इनसे दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता था। पीडित बच्चों के परिवार वालो की माने तो कई दिनो से बीच-बीच में बच्चों के गायब होना का मामला सामने आ रहा था। शक होने पर उन लोगों ने तासीन का पीछा करना शुरु किया। तब जाकर पता लगा की तासीन नें तो इंसानियत की सभी हदें पार कर दी है।
कई दिनों से चले रहे इस हैवानियत के किस्से से गांव के लोग खासे परेशान थे। तासीन की हवस का शिकार हुए बच्चों के चहरो पर खौफ साफ देखा जा सकता है। पीडित बच्चो की माने तो तासीन अकसर चॉकलेट का लालच देता था और फिर क्या था मौका पाकर वो इन मासूमो को अपना शिकार बना लेता था। फिलहाल गावंवालो की निशानदेही पर तासीन को तो पुलिस ने गिरफतार कर लिया है। वहीं इसका मेडिकल करा कर मुकदमा भी तर्ज कर लिया है।
शानू भारती, संवाददाता