उनके इस झमा-झम डांस वीडियो में उनके साथियों ने भी उनका बखूबी साथ दिया है। बकौल अमीषा कहती है कि उन्हे खुद भी नहीं मालूम था कि उनका ये वीडियो इस कदर पसंद किया जायेगा कि वो रातों-रात सेलीब्रेटी बन जायेंगी।
अमीषा का मानना है कि भारतीय दुल्हने परम्परा के नाम पर बंधी होती है। कहा जाता है कि वो शर्म हया के चक्कर में जिस तरह के मैने कपड़े वीडियो में पहने हैं नहीं पहन सकती हैं। भारतीय दुल्हनों को लेकर ये सोच है कि शादी तक हंसती नहीं है और विदा होती हैं तो रोती हैं।
लेकिन मैने इस वीडियों में दिखाया है कि दुल्हन भी मस्ती करती है। शादी के मेंहदी से लेकर स्टेज पर जाने तक दुल्हन की ये सारी मस्ती का शूट थाइलैंड में हुआ है। मेंहदी से रंगे हाथों में चूड़ियां पहने दुल्हन का ये लुक लोगों को खूब भा रहा है।