featured उत्तराखंड

उत्तराखंड से सामने आया चोटी कटने का मामला, दहशत का माहौल

peaked cut, dehradun, dehradun news, uk

देश में इन दिनों एक अजीब सा अंधविश्वास काफी तेजी से फैलने में लगा हुआ है। राजस्थान से होते हुए हरियाणा, दिल्ली के बाद पंजाब में भी चोटी काटने का मामला सामने आया है। अब पंजाब में भी ऐसे मामले सुर्खियों में आने लग गए हैं। लेकिन पंजाब के बाद अब उत्तराखंड में भी चोटी काटने का मामला सुर्खियों में आ गया है। इस मामले में कई सारी वारदातें सामने आने के बाद अभी तक इसके पीछे किसका हाथ है, पता नहीं लग पाया है। पुलिस अभी तक इसका खुलासा नहीं कर पाई है कि इतनी सारी वारदातों के पीछे आखिर किसका हाथ है।

peaked cut, dehradun,  dehradun news, uk
braid cutting

उत्तराखंड में सामने आई इक घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सभी लोगों के सवाल हैं कि आखिर इसके पीछे किसका हाथ है। दरअसल देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र में अपने कमरे में सो रही महिला अचानक से जमीन पर गिर गई। चीख पुकार के बीच जब लोग परिजनों को कुछ समझ में आता तब तक महिला की चोटी कट गई थी। जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय फरजाना रात को सो रही थी। इस बीच उसके चोटी कट गई थी।

चोटी कटने के बाद जब उसकी चीख निकली तब परिजन तो नींद से उठ गए थे लेकिन वह बेसुध हो गई थी। कुछ घंटे के बाद फरजाना होश में आई। उठते ही उसका ध्यान नीचे गिरे हुए उसके बालों पर गया। जानकारी अनुसार फरजाना का कहना है कि उसे नहीं पता कि उसके साथ क्या हुआ है, उसे ऐसा लग रहा था कि कोई उसे उठा कर अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा है। फरजाना के मुताबिक उसे नहीं पता है कि उसके साथ ऐसा किसने किया है।

Related posts

जानिए, क्यों नमिता ने ही दी अटल बिहारी वाजपेयी जी को मुखाग्नि ?

mahesh yadav

फिल्म इंडस्ट्री में रेप होता है तो रोजी रोटी मिलती है, अपने इस बयान पर सरोज खान ने मांगी माफी

Rani Naqvi

Aaj Ka Panchang: जानिए 1 अगस्त 2022 का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Nitin Gupta